धर्म-कर्म

Navaratri sthapana- माँ दुर्गा की मूर्ति, कलश घट स्थापना का सटीक शुभ मुहूर्त- 10 अक्टूबर 2018

माँ दुर्गा की मूर्ति, कलश घट स्थापना का सटीक शुभ मुहूर्त- 10 अक्टूबर 2018
less than 1 minute read
Oct 09, 2018
durga murti sthapana
Navaratri sthapana- माँ दुर्गा की मूर्ति, कलश घट स्थापना का सटीक शुभ मुहूर्त- 10 अक्टूबर 2018

माँ दुर्गा शक्ति की आराधना का पर्व हैं शारदीय नवरात्रि, देवी भागवत एवं अन्य ग्रंथों में आश्विन शारदीय नवरात्र को पराम्बा भगवती दुर्गा की विशेष उपासना आराधना करने के बारे में बताया गया हैं । इस साल 2018 में शारदीय नवरात्र 10 अक्टूबर से आरंभ होकर 19 अक्टूबर 2018 तक चलेगी । जिसमें 18 अक्टूबर को नवमी तिथि एवं 19 को दशहरा पर रहेगा ।

जाने ज्योतिषशाचार्य पं. प्रहलाद कुमार पण्ड्या से माता दुर्गा की मूर्ति स्थापना एवं कलश स्थापना का सटीक शुभ मुहूर्त ।

इस शुभ मुहूर्त में करें घट, कलश एवं दुर्गा माता की मूर्ति स्थापना


- शारदीय नवरात्र प्रतिपदा तिथि 10 अक्टूबर 2018
1- सुबह 6 बजकर 15 मिनट से 7 बजकर 43 मिनट तक- लाभ
2- 7 बजकर 43 मिनट से 9 बजकर 11 मिनट तक - अमृत
3- दिन में 10 बजकर 39 मिनट से 12 बजकर 7 मिनट तक - शुभ


उपरोक्त अवधि में घट कलश एवं दीपक की स्थापना करें ।

4- दोपहर 3 बजकर 3 मिनट से सायंकाल 4 बजकर 31 मिनट तक -चल
5- सायंकाल 4 बजकर 31 मिनट से 5 बजकर 59 मिनट तक - लाभ
6- रात्रि 7 बजकर 31 मिनट से रात 9 बजकर 3 मिनट तक - शुभ
7- रात्रि 9 बजकर 3 मिनट से 10 बजकर 35 मिनट तक - अमृत
8- 10 बजकर 35 मिनट से 12 बजकर 7 मिनट तक - चल

इस अवधि में माता रानी की मूर्ति की स्थापना वैदिक विधि विधान से करें । ऐसी मान्यता हैं की शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना करने से भगवती माँ दुर्गा की विशेष कृपा भक्तों पर बरसती हैं ।

Published on:
09 Oct 2018 05:06 pm