धर्म-कर्म

Food To Eat Before Work: शुभ कार्य को करने से पहले खाएं ये चीज, कार्य में मिलेगी सफलता

Food To Eat Before Work: किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत करने से पहले आपनाए ये टिप्स। हर काम में मिलेगी सफलता।
2 min read
Dec 12, 2024
Food To Eat Before Work
Food To Eat Before Work

Food To Eat Before Work: हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले कुछ खास चीजों का सेवन किया जाता है, जो कि विशेष शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से कार्य में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। साथ ही कार्य में सफलता प्राप्त होती है। जीवन में किसी भी कार्य के प्रति सकारात्मता बढ़ती है। आइए जानते हैं वे चीजें, जिन्हें शुभ कार्य शुरू करने से पहले खाना चाहिए।

दही और चीनी

भारतीय परपंरा में किसी भी शुभ कार्य को करने के लिए घर से निकलते वक्त दही और चीनी खाना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि दही शीतलता और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। जबकि चीनी मिठास और ऊर्जा देती है। यह मिश्रण कार्य में सफलता और मनोबल बढ़ाने में मदद करता है।

पान

हिंदू धर्म में पान का सेवन करान बेहद शुभ माना जाता है। इसका सेवन कई शुभ अवसरों पर किया जाता है। यह मान्यता है कि पान से वाणी में मधुरता आती है और कार्य में सकारात्मकता बढ़ती है। इसके साथ इलायची का सेवन भी शुभ माना गया है।

मीठा फल

शुभ कार्य शुरू करने से पहले मीठे फल जैसे केला, आम या सेब खाना शुभ होता है। यह मानसिक और शारीरिक ऊर्जा बढ़ाते हैं, जिससे कार्य में उत्साह बना रहता है। इसके साथ ही मीठे फल के सेवन से कार्य में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

गुड़

गुड़ को पवित्र और शुभ मिष्ठान माना गया है। मान्यता है कि किसी भी शुभ कार्य के लिए जाने से पहले मीठा मुह करना चाहिए। ऐसा करने से किसी भी शुभ काम में सफलता मिलने के अधिक चांस रहते हैं। साथ ही मानसिक तनाव कम होता है।

डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य हैं या सटीक हैं, इसका www.patrika.com दावा नहीं करता है। इन्हें अपनाने या इसको लेकर किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले इस क्षेत्र के किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Updated on:
12 Dec 2024 05:05 pm
Published on:
12 Dec 2024 05:05 pm