
मान्यताओं के अनुसार, हिन्दू धर्म में सभी देवी-देवताओं से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है। किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत करने से पहले गणेश जी का नाम लिया जाता है। माना जाता है कि भगवान गणेश का नाम लेने से हर कार्य सफल होता है।
शास्त्रों के अनुसार, हर महीने चतुर्थी तिथि को गणेश जी की पूजा की जाती है लेकिन भादो महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी की बात ही अलग है। कहा जाता है कि इसी दिन भगवान गणेश प्रकट हुए थे। यही कारण है कि इस दिन गणेश प्रकटोत्सव के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन पूरे देश में गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है।
अगर इस दिन राशि के अनुसार भगवान गणेश की पूजा की जाती है तो विशेष फल मिलता है। आइये जानते हैं कि राशि के अनुसार भगवान गणेश की पूजा किस तरह करना चाहिए...
मेष और वृश्चिक: इस राशि के जातकों को अपने राशि स्वामी को ध्यान कर लड्डू का भोग लगाना चाहिए।
वृषभ और तुला: इन राशि के जातकों को भगवान गणेश को मोदक का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से भगवान गणेश जी की कृपा से ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।
मिथुन और कन्या: इस राशि के जातकों को भगवान गणेश की पूजा करते वक्त पान अवश्य अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से विद्या और बुद्धि की प्राप्ति होगी।
धनु और सिंह: इस राशि के जातकों के पूजा के दौरान फल का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में सुख, सुविधा और आनंद की प्राप्ति होती है।
मकर और कुंभ: गणेश चतुर्थी के दिन इस राशि के जातकों को सुखे मेवे से भोग लगाना चाहिए। माना जाता है ऐसा करने से कार्य क्षेत्र में तरक्की मिलती है।
कर्क: इस राशि के जातक को सफेद बताशे और धान के लावे का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में सुख-शांति भरपूर रहता है।
मीन: इस राशि के जातकों को भगवान गणेश की पूजा करते वक्त पीले पुष्प अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान गणेश जल्द प्रसन्न होते है।