
बुधवार का दिन श्री गणेश जी को प्रसन्न करने का दिन होता है, सभी देवताओं में सर्वप्रथम पूजनीय गणराज का ध्यान करने मात्र से व्यक्ति के जीवन की सारी परेशानियां हल हो जाती हैं । इसी कारण तो किसी भी शुभ मांगलिक कार्यों को आरंभ करने से पहले श्री गणपति की विशेष पूजा-अर्चना भी की जाती है । बुधवार के दिन मेष से लेकर मीन तक सभी बारह राशि के जातकों के उपर भगवान गणेश जी की भरपूर कृपा बरसने वाली हैं, खासकर मिथुन, कन्या, कर्क, तुला, कुंभ एवं मीन राशि वालों की किस्मत के सितारें चमकने वाली हैं । इन राशि के जातकों के साथ सभी राशि के जातक बी नीचे दिये गये इन सरल से उपाय को करेंगे तो आपको करोड़पति बनने से कोई भी नहीं रोक सकता ।
मंगलमूर्ति श्री गणेश जी के बुधवार को करें ये सरल उपाय
सभी राशि के जातक बुधवार के दिन गणेश जी की कृपा पाने के लिए इन उपायों में से कोई भी एक उपाय कर लिजीए । जीवन भर के लिए धन की समस्या खत्म हो जायेगी ।
1- सफेद रंग के गणेश की स्थापना- बुधवार के दिन मिथुन, कन्या, कर्क, तुला, कुंभ एवं मीन राशि के जातक घर के मंदिर या फिर किसी भी गणेश मंदिर में सफेद रंग के श्री गणेश जी का विधि विधान पूजन करें, और मोदक का भोग लगायें । प्रसन्न होकर गणेश जी सभी मनोकामनाएं पूरी कर देंगे ।
2- घी और गुड का भोग लगाएं- बुधवार के दिन सभी राशि के जातक आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए गणेशजी को गाय के घी और गुड का भोग जरूर लगाएं । ऐसा करने से जीवन में आर्थिक रुप से खुशहाली आना शुरू हो जायेगी ।
3- दूर्वा अर्पित करें- अगर परिवार के सदस्यों के बीच अक्सर किसी बात को लेकर अनबन रहती है तो बुधवार के दिन घर के कुंभ राशि वाले जातक गणपति जी को दूर्वा चढ़ायें । कुछ ही दिन में सब कुछ ठीक हो जायेगा ।
4- सिंदूर का तिलक लगाएं- मेष से लेकर मीन तक के सभी जातक बुधवार के दिन भगवान गणेश के माथे पर सिंदूर का तिलक लगाकर उसी में से थोड़ा सा सिंदूर का तिलक स्वयं भी अपने माथे पर लगाये, भगवान गणेश प्रसन्न होकर हर मनोकमाना पूरी कर देंगे ।