धर्म-कर्म

गुप्त नवरात्रिः इस मंत्र के जप से हर अच्छा पूरी करेगी माँ दुर्गा

गुप्त नवरात्रिः इस मंत्र के जप से हर अच्छा पूरी करेगी माँ दुर्गा

2 min read
Jan 24, 2020
गुप्त नवरात्रिः इस मंत्र के जप से हर अच्छा पूरी करेगी माँ दुर्गा
गुप्त नवरात्रिः इस मंत्र के जप से हर अच्छा पूरी करेगी माँ दुर्गा

साल 2020 में माँ दुर्गा की पूजा आराधना का महापर्व गुप्त नवरात्रि माघ माह में शुक्लपक्ष की प्रतिपदा तिथि को 24 जनवरी से शुरू होकर नवमी तिथि 3 फरवरी 2020 तक रहेगी। गुप्त नवरात्र में माँ दुर्गा भवानी के दस स्वरूपों की गुप्त रूप से पूजा आराधना की जाती है। नौ दिनों तक माँ दुर्गा के माता के खास मंत्रों जप करने से जपकर्ता की सभी मनोकामनाएं माता पूरी करती है। देवी भागवत पुराण के अनुसार माँ आद्यशक्ति दुर्गा के इन शक्तिशाली मंत्रों का गुप्त नवरात्र में जप करने से संतान सुख, रोग से मुक्ति, दरिद्रता का नाश, धन प्राप्ति जैसी अनेक कामनाएं पूरी होने लगती है।

1- धन प्राप्ति के लिए- घर का मुखिया या परिवार के अन्य सदस्य धन संबंधी समस्याओं परेशान हो तो गुप्त नवरात्र में 9 दिनों तक माँ दुर्गा के इस शक्तिशाली मंत्र की कम से कम 5 माला का जप करें। धन प्राप्ति के रास्ते स्वतः मिलने लगेंगे।
मंत्र
ॐ दुर्गे स्मृता हरसि भीतिमशेषजन्तोः।
स्वस्थैः स्मृता मतिमतीव शुभां ददासि।।

2- संतान प्राप्ति के लिए- गुप्त नवरात्र के पूरे 9 दिन उपवास रखकर पति-पत्नी दोनों ही सुबह और शाम के समय मां दुर्गा के मंदिर में जाकर इस मंत्र का 3-3 माला जप करें। मां दुर्गा की कृपा से अवश्य ही संतान सुख की प्राप्ति होगी।

मंत्र

ॐ सर्वाबाधा वि निर्मुक्तो धन धान्य सुतान्वितः।
मनुष्यो मत्प्रसादेन भवष्यति न संशय॥

3- दुःख-कष्टों के नाश के लिए- परिवार में अगर कोई दुःखी या परेशान हो तो गुप्त नवरात्रि के नौ दिनों तक इस मंत्र 3 माला का जप करने से माँ की कृपा से सब ठीक हो जाता है।

मंत्र

ॐ शरणागत दीनार्त परित्राण परायणे ।
सर्वस्यार्तिहरे देवि नारायणि नमोऽस्तु ते।।

4- स्वस्थ शरीर- स्वास्‍थ्य और धन के साथ ऐश्वर्य से भरपूर जीवन की कामना हैं तो माँ दुर्गा के इस स‌िद्ध मंत्र का जप 108 बार रोज करें।

ॐ ऐश्वर्य यत्प्रसादेन सौभाग्य-आरोग्य सम्पदः।
शत्रु हानि परो मोक्षः स्तुयते सान किं जनै।।

5- मोक्ष प्राप्ति के लिए- जीवन मृत्यु चक्र से बचना चाहते हैं यानी की मोक्ष प्राप्‍त‌ि के ल‌िए गुप्त नवरात्र में मां दुर्गा के इस मंत्र का जप करने से जन्म-मृत्यु के बंधन से छुटकारा मिल जाता है।

ॐ सर्वस्य बुद्धिरुपेण जनस्य हृदि संस्थिते।
स्वर्गापवर्गदे देवि नारायणि नमोऽस्तु ते।।

****************

Published on:
24 Jan 2020 11:14 am