धर्म-कर्म

इन मंत्रों के जाप से पूरी होती है जीवन साथी की तलाश, मिलता है संतान और सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद

Santan prapti mantra: हिंदू धर्म और ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के जीवन पर तमाम ग्रह और उसके कर्मों का बड़ा प्रभाव पड़ता है। इसी कारण कई बार व्यक्ति के पूर्व जन्म के काम और ग्रहों की स्थिति उनके जीवन को दुखदायी बना देता है। किसी को संतान के लिए दुख सहना पड़ता है तो किसी की योग्य जीवन साथी की तलाश नहीं पूरी होती, वहीं किसी का वैवाहिक जीवन नर्क जैसा हो जाता है, लेकिन कोई भी ग्रह दोष और कर्म माता के आशीर्वाद को रोक नहीं सकता है। इसलिए महाविद्या के ये मंत्र व्यक्ति को हर कष्ट से छुटकारा दिला देते हैं। जानें कौन से हैं वो मंत्र...

2 min read
Jul 15, 2024
इन मंत्रों के जाप से पूरी होती है जीवन साथी की तलाश, मिलता है संतान और सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद

Santan prapti mantra: मां दुर्गा के नौ स्वरूप हैं, जिनकी पूजा नवरात्रि में नवदुर्गा के रूप में की जाती है। वहीं इनके दस गुण हैं, जिनकी महाविद्या के रूप में पूजा की जाती है। इनके मूल मंत्रों का जाप जीवन की हर कमी को पूरा करता है और सिद्धियां दिलाता है। लेकिन माता के कुछ विशेष मंत्र विशेष प्रयोजन के लिए जपे जाते हैं। आज यहां बताएंगे संतान प्राप्ति और सुखद वैवाहिक जीवन के लिए किन मंत्रों का जाप करना चाहिए..

ये भी पढ़ें

Mahavidya Kali: मां काली को कितना जानते हैं आप, जानें महाविद्या काली की कथा, मंत्र, शिक्षाएं

तारा मंत्र (Tara Mantra)

ॐ ह्रीं स्त्रीं हुं फट्॥

तारा बीज मंत्र लाभः तारा बीज मंत्र के जाप से महिला में मातृत्व भाव जागृत होता है। साथ ही यह मंत्र हर संकट से दूर करता है। वहीं इस मंत्र के जाप से आर्थिक उन्नति और मोक्ष प्राप्ति भी होती है।

त्रिपुर सुंदरी या षोडशी मंत्र (Shodashi Mantra)

ॐ ऐं ह्रीं श्रीं त्रिपुर सुंदरीयै नमः॥

त्रिपुर सुंदरी बीज मंत्र लाभः मां दुर्गा की तीसरी महाविद्या की पूजा अर्चना से सुंदर रूप की प्राप्ति होती है। त्रिपुर सुंदरी बीज मंत्र का जाप वैवाहिक जीवन सुखमय बनाता है। साथ ही इससे जीवन साथी की तलाश पूरी होती है। मन भी नियंत्रित रहता है। इस मंत्र के जाप से आत्मिक शांति मिलती है।

ये भी पढ़ेंः

भुवनेश्वरी मंत्र (Bhuvaneshwari Mantra)


ह्नीं भुवनेश्वरीयै ह्नीं नम:॥

भुवनेश्वरी बीज मंत्र लाभः मां दुर्गी की चौथी महाविद्या हैं मां भुवनेश्वरी, इनके बीज मंत्र का जाप साधक की संतान की मनोकामना की पूर्ति करता है। इसी के साथ आत्मिक ज्ञान की प्राप्ति होती है। इससे साधक ऊर्जावान बनता है, उसे कार्य करने की शक्ति मिलती है।

ये भी पढ़ें

Jagannath Puri: इस मंदिर में बेड़ी में बांधे गए हैं हनुमानजी, जानें पूरी रहस्यमयी कहानी

Updated on:
19 Jul 2024 11:12 am
Published on:
15 Jul 2024 05:20 am
Also Read
View All

अगली खबर