Guruwar ke Upay: Thursday Remedies to be rich and get good luck: गुरुवार के दिन कुछ विशेष उपाय करने से आप श्रीहरि को प्रसन्न कर सकते हैं। पत्रिका.कॉम के इस लेख में आपको ज्योतिषाचार्य पं. अमर अभिमन्यु डब्बावाला आपको बता रहे हैं बृहस्पतिवार के ज्योतिष उपाय। हालांकि पत्रिका.कॉम इसकी पुष्टि नहीं करता है। लेकिन यह उपाय ज्योतिष और लोकमान्यताओं पर आधारित हैं।
Guruwar ke Upay: Thursday Remedies to be rich and get good luck: हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित दिन माना गया है। माना जाता है कि भगवान विष्णु को आसानी से खुश करने के लिए यह दिन सबसे श्रेष्ठ है। इस दिन भगवान विष्णु को उनकी विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आसानी से मनाया जा सकता है। बृहस्पतिवार के दिन विष्णु भगवान की पूजा करने और व्रत रखने से उनकी विशेष कृपा पाई जा सकती है। वहीं जीवन में कभी भी सुख-समृद्धि, धन-दौलत की कमी नहीं होती। ऐसे में गुरुवार के दिन कुछ विशेष उपाय करने से आप श्रीहरि को प्रसन्न कर सकते हैं। पत्रिका.कॉम के इस लेख में आपको ज्योतिषाचार्य पं. अमर अभिमन्यु डब्बावाला आपको बता रहे हैं बृहस्पतिवार के ज्योतिष उपाय। हालांकि पत्रिका.कॉम इसकी पुष्टि नहीं करता है। लेकिन यह उपाय ज्योतिष और लोकमान्यताओं पर आधारित हैं।
गुरुवार के दिन ये उपाय जरूर करें ट्राय
माना जाता है कि कुंडली में गुरु ग्रह की दशा कमजोर है, या वे नीच के हैं या अशुभ प्रभाव देने वाले हैं, तो गुरुवार के दिन ये उपाय करने से आपका सोया भाग्य जागता है। गुरु की स्थिति मजबूत होती है। उसके अशुभ प्रभाव कम होते जाते हैं।
1. केले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास माना गया है। ऐसे में बृहस्पतिवार के दिन केले के पेड़ की पूजा का विशेष महत्व माना गया है। इस दिन केले का सेवन नहीं करना चाहिए।
2. इस दिन केले के पेड़ की पूजा करें और पेड़ में दीपक जरूर जलाएं। इससे भगवान विष्णु की कृपा बरसती है।
3. गुरुवार के दिन पीले रंग के वस्त्र पहनने चाहिए. इस उपाय को करने से आपकी किस्मत बदल सकती है.
4. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक गुरुवार के दिन पानी में हल्दी डालकर स्नान करने से लाभ मिलता है।
5. माना जाता है कि गुरुवार के दिन घर में झाड़ू-पोंछा नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर की बरकत जाती है।