
Tuesday Tips/ Mangalwar Ke Upay: शास्त्रों के मुताबिक मंगलवार का संबंध जहां मंगल ग्रह से है, वहीं इसे हनुमान जी को समर्पित दिन भी माना गया है। इतना ही नहीं मंगल को ऊर्जा का कारक माना जाता है। संकट या परेशानी के समय मनुष्य की ऊर्जा में हानि होती है। इसीलिए माना गया है कि संकट में घिरे वयक्ति को मंगलवार के दिन हनुमानजी को प्रसन्न करने के लिए कुछ खास उपाय करने चाहिए। ऐसा करने से सभी संकट टल जाएंगे और परेशानियां दूर होंगी। धीरे-धीरे किस्मत भी आपका साथ देने लगेगी। हालांकि पत्रिका.कॉम इसकी पुष्टि नहीं करता है, लेकिन शास्त्रों और लोकमान्यताओं पर आधारित ये उपाय किए जाएं तो माना जाता है कि हनुमान जी की कृपा से आपके हर काम सफल होते हैं...
आपको बता दें कि मंगल का दिन सबसे शुभ और कल्याणकारी माना गया है। इस दिन भक्तराज हनुमान अपने भक्तों की सुध लेते हैं। तो यदि आपको भी लग रहा है कि सफलता के करीब पहुंचते-पहंचते अक्सर आपको निराशा का दामन थामना पड़ता है और सफलता एक बार फिर कोसों दूर हो जाती है, तो इस दौरान भाग्य का साथ पाने के लिए आप इन उपायों को एक बार जरूर ट्राय कर सकते हैं...
मंगलवार के उपाय
- मंगलवार को राम मंदिर जरूर जाएं।
- हनुमान जी के श्री रूप के मस्तक का सिंदूर दाहिने हाथ के अंगूठे से लेकर सीता माता के श्री रूप के श्री चरणों में लगा दें और अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए प्रार्थना करें।
- काले तिल, जौ का आटा और तेल मिला कर आटा गूंथ लें। अब इस आटे से एक रोटी बना लें। इस रोटी पर तेल और गुड़ चुपड़ कर जिस को नजर लगी हो, उस पर से सात बार उसारकर भैंसे को खिलाएं। ध्यान रखें कि शनिवार या मंगलवार को यह उपाय करें।
- अगर आप शनि दोष से पीडि़त हैं, तो इस दिन काली उड़द और कोयले की एक पोटली बनाएं। इसमें एक रुपए का सिक्का रखें। इसके बाद इस पोटली को अपने ऊपर से उसार कर किसी नदी में प्रवाहित कर दें और फिर किसी हनुमान मंदिर में जाकर राम नाम का जाप करें इससे शनि दोष का प्रभाव कम हो जाएगा।
- मंगलवार को शाम के समय हनुमान जी को केवड़े का इत्र और गुलाब की माला चढ़ाएं। हनुमान जी को खुश करने का यह सबसे सरल उपाय है।
- जीवन की परेशानियों के निवारण के लिए हनुमान जी के मंदिर में जाएं और राम रक्षा स्रोत का पाठ करें
- मंगलवार की शाम को हनुमान मंदिर में जाएं और एक सरसों के तेल का और एक शुद्ध घी का दीपक जलाएं फिर वहीं बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें।
- शनिवार या मंगलवार के दिन सुबह धागे में चार मिर्च नीचे तथा तीन मिर्च ऊपर और बीच में नींबू पिरोकर घर और व्यावसायिक प्रतिष्ठान के दरवाजे पर लटका दें। ऐसा करने से नेगेटिविटी दूर होती है और पॉजीविटी आती है।
Updated on:
6 Mar 2023, 5:50 PM IST
Published on:
6 Mar 2023, 5:49 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.