31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Nagaur News: अंतिम संस्कार से लौट रहे ग्रामीणों पर मधुमक्खियों ने किया हमला, 20 जने घायल, एक की हालत गंभीर

नागौर जिले के जूसरी गांव में अंतिम संस्कार के बाद घर लौट रहे लोगों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में करीब 20 लोग घायल हो गए। चार घायलों को मकराना अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Kamal Mishra

•

Updated: 31 Oct 2026, 7:26 PM IST

Nagaur News

Nagaur: घायल का इलाज करते चिकित्सक (फोटो-पत्रिका)

नागौर। मकराना क्षेत्र के जूसरी गांव में शनिवार को एक अप्रत्याशित घटना से अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। श्मशान घाट पर दाह संस्कार के बाद घर लौट रहे लोगों पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के डंक से करीब 20 लोग घायल हो गए। अचानक हुए हमले से लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। जान बचाने के लिए कोई पास की नाड़ी में उतर गया तो कोई पेड़ों के पीछे छिप गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चार लोगों को मकराना अस्पताल लाया गया, जहां एक घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार जूसरी गांव के श्मशान घाट पर किसी व्यक्ति के अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए थे। दाह संस्कार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी लोग अपने घरों की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर चीख-पुकार मच गई। मधुमक्खियों से बचने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। कुछ लोगों ने पास की नाड़ी में उतरकर खुद को बचाया, जबकि कई लोग पेड़ों की आड़ लेकर छिप गए।

20 लोगों को लगे मधुमक्खियों के डंक

इस हमले में करीब 20 लोग घायल हुए हैं। घायलों में मूलचंद मेघवाल (60), नानूराम मेघवाल (65), सीताराम मेघवाल (20), पप्पू सिंह (55) और भगवान सिंह (57) सहित अन्य लोग शामिल हैं। मधुमक्खियों के डंक लगने से कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

नानूराम की हालत गंभीर, किया रेफर

चार घायलों को बेहतर उपचार के लिए मकराना अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। नानूराम मेघवाल की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद दूसरे चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। अचानक हुए इस हमले से गांव में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

यह वीडियो भी देखें :