धर्म-कर्म

गुरुवार शाम 4 से 7 के बीच कर लें ये उपाय, पैसा, मान सम्मान मिलेगा भरपूर

गुरुवार शाम 4 से 7 के बीच कर लें ये उपाय, पैसा, मान सम्मान मिलेगा भरपूर
2 min read
• •
Updated: 24 Apr 2019, 2:40 PM IST
guruwar
गुरुवार शाम 4 से 7 के बीच कर लें ये उपाय, पैसा, मान सम्मान मिलेगा भरपूर

गुरुवार शाम का यह उपाय गरीबी और कंगाली को कर देगा दूर

हर व्यक्ति की कामना होती है कि उसको जीवन में मान सम्मान के साथ भरपूर धन भी मिलता रहे और व्यक्ति इनकी प्राप्ति के लिए हर संभव प्रयास, कड़ी मेहनत या तरह तरह के टोने टोटेक भी करता है। यहां दिये गये धन प्राप्ति के सबसे सरल एवं अचूक उपाय को गुरुवार के दिन शाम को 4 बजे से 7 बजे के बीच एक बार आजमा के देखे, सारी समस्या हो जायेगी दूर, जो चाहोगे मिलेगा जरूर।

कभी कभी उपायों से किसी की इच्छा पूरी हो जाती है तो कोई प्रयासरत रहता है तो कोई हिम्मत हार कर प्रयास करना ही छोड़ देता है। लेकिन अगर कोई किसी चीज को प्राप्त करना चाहता है तो उसे हजार असफलता के बाद भी कोशिश नहीं छोड़नी चाहिए। एक न एक दिन सफलता मिलकर ही रहती है। अगर आप जीवन में सफल होना चाहते है तो यह उपाय निश्चित ही आपकी इच्छा पूरी कर सकता है।

अचूक उपाय-

नीचे दिये गये अचूक उपायों को गुरुवार के दिन शाम को 4 बजे से 7 बजे के बीच एक बार जरूर करें। इस उपाय से भरपूर धन प्राप्ति के साथ समाज में मान सम्मान भी मिलता रहेगा।

1- नदी के बहते पानी में 7 नग बादाम, 10 ग्राम तिल का तेल एवं 1 गीला नारियल प्रवाहित करें ।
2- अपने माथे पर शुद्ध केसर का तिलक गंगाजल में मिलाकर लगायें ।
3- सोने की अंगूठी में सवा पांच रत्ती का पुखराज रत्न दाएं हाथ की तर्जनी अंगुली में धारण करें।
4- अपने घर के पूजा स्थल पर सफाई करने के बाद गाय के घी का दो मुख वाला दीपक जलावें।
5- पीपल के पेड़ पर 7 बार पीला धागा लेपटकर एक लोटा पानी भी डाले।
6- शिव मंदिर में चने की पीली दाल दान करें।

गुरुवार के दिन शाम को 4 बजे से 7 बजे के बीच इन 2 मंत्रों में से किसी भी एक मंत्र का 108 बार जप करें। इन मंत्रों का जप करते समय पीले रंग के आसन पर ही बैठे।

बीज मंत्र- 1

ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरवे नम:
सामान्य मंत्र- 2
ॐ बृं ब्रहस्पतय नम:

*****

Updated on:
24 Apr 2019, 2:40 PM IST
Published on: