धर्म-कर्म

आज शुक्रवार रात इतने बजे कर लें ये आसान उपाय, बन सकते है करोड़पति

करोड़पति बनना हो तो, आज शुक्रवार रात इतने बजे कर लें ये आसान उपाय
2 min read
Apr 19, 2019
hanuman jayanti
करोड़पति बनना हो तो, आज शुक्रवार रात इतने बजे कर लें ये आसान उपाय

आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के साथ हनुमान जयंती का पर्व भी है । शुक्रवार के दिन पड़ने वाली पूर्णिमा को शुक्रवारी पूर्णिमा कहा जाता है, इस मां लक्ष्मी की शक्तियां अधिक सक्रिय होकर सुक्ष्म रूप से भ्रमण करती हैं और वैसे भी शुक्रवार का दिन लक्ष्मी माता का दिन कहा जाता हैं, और इस दिन पूर्णिमा हो तो सोने पे सुहागा । ऐसी मान्यता हैं की इस दिन रात में इतने बजे मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए यह बहुत आसान उपाय किया जाये तो करने वाला व्यक्ति को करोड़पति बनने से कोई नहीं रोक सकता । आज 19 अप्रैल शुक्रवारी पूर्णिमा की रात करे यह अत्यधिक धन प्राप्ति का सरल उपाय ।

अपने घर में ही करना हैं इस उपाय को-
शुक्रवारी पूर्णिमा की रात्रि में 11 बजकर 45 मिनट से 1 बजकर 10 मिनट के बीच ही इस अचूक उपाय को करना है । अपने घर के पूर्व दिशा वाले एकांत कोने में में बैठकर करना है इस उपाय को । इस उपाय को करने से व्यक्ति की धन संबधित सभी परेशानियां खत्म हो जायेगी । धन आवक के रास्ते स्वतः ही मिलने लगेंगे एवं माता लक्ष्मी हमेशा के लिए आपके घर में निवास करने लगेगी ।

ऐसे करें यह उपाय-
आज रात शुक्रवारी पूर्णिमा के दिन ही सूर्यास्त से पहले पान के 2 पत्ते एवं सफेद चंदन तैयार करे । अब रात में 11 बजते ही शुद्धजल से स्नान करके सफेद वस्त्र पहन लें । अब पान के पत्तों को भी शुद्ध जल से धुल लें । अब घर के पूर्व दिशा के एकांत कोने में सफेद कपड़े के आसन पर बैठकर गाय के घी का एक दीपक जला लें, और सफेद चन्दन को गाय के घी या फिर गंगाजल से घोलकर उन दोनों पान के पत्तों पर बीचों बीच स्वास्तिक बनाकर उसके दोनों तरफ शुभ-लाभ भी लिख दें ।

इस मंत्र का करे जप

पान के पत्तों पर स्वास्तिक बनाने के बाद पूर्व दिशा के एकांत कोने वाली दिवार पर थोड़ी थोड़ी दूरी पर कमल आसन पर बैठी मां लक्ष्मी के श्वेत रंग का ध्यान करते हुए चिपका दें । पान चिपकाने के बाद नीचे दिये मंत्र का ग्यारह सौ बार जप करें । जप पूरा होने बाद गाय के घी से 108 आहूति का हवन इसी मंत्र से करे । इस उपाय के बाद आपकी धन संबंधिक सारी परेशानियां धीरे धीरे खत्म हो जायेगी और एक दिन आप करोड़पति बन जायेंगें ।


इस मंत्र का करें जप-

मंत्र -

।। ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीभयो नमः ॥

**************

Published on:
19 Apr 2019 04:30 pm