धर्म-कर्म

हनुमान जी की तस्वीर पर चढ़ा दें यह फूल, सिद्ध होंगे सब काम

इस उपाय से सब दुख हरेंगे महाबली हनुमान
2 min read
• •
Updated: 20 Apr 2020, 4:45 PM IST
हनुमान जी की तस्वीर पर चढ़ा दें यह फूल, सिद्ध होंगे सब काम
हनुमान जी की तस्वीर पर चढ़ा दें यह फूल, सिद्ध होंगे सब काम

मंगल भवन अमंगलहारी अर्थात सभी का मंगल ही मंगल हो, रामायण की चौपाई बताती है कि जिन हनुमान जी ने स्वयं भगवान राम की संकटों में सहयता की है। इसलिए तो हनुमान जी संटमोचन कहलाते हैं। अगर महाबली हनुमान जी की कृपा पाना चाहते हैं तो मंगलावर के दिन नीचे दिए उपायों को करने के साथ अपने घर पर ही हनुमान जी की तस्वीर पर चढ़ा दे यह चीज। ऐसा करने से आपके सभी कार्य सिद्ध होने लगेंगे।

मंगलवार के दिन इन उपायों को करने से शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं हनुमान जी

1- मंगलवार के दिन किसी भी हनुमान मंदिर में एक नींबू और 4 लौंग लेकर जाएं, इसके बाद हनुमानजी के सामने नींबू के ऊपर चारों लौंग अर्पित करें। फिर हनुमानजी के इस बीज मंत्र- “ॐ ऐं भ्रीम हनुमते, श्री राम दूताय नम:” का 108 बार जप करें। मंत्र जप के बाद हनुमानजी से मनोकामना पूर्ति की कामना करते हुए नींबू को अपने साथ ही रख लें। कुछ ही दिनों में कठिन से कठिन समस्या भी दूर होगी।

2- किसी पुराने हनुमान मंदिर में एक गीला नारियल लेकर जाएं, मंदिर में हनुमानजी के सामने खड़े होकर नारियल को अपने सिर से पैर तक 7 बार उतार कर जोर से फोड़ें। इसके बाद 7 बार श्री हनुमान चालीसा का पाठ वहीं बैठकर करें। ऐसा करने से सभी बाधाएं दूर हो जाएगी। ध्यान रहे उपाय करते समय आपको कोई रोके टोके नहीं।

3- यदि परेशानियों से हमेशा के लिए मुक्ति चाहते हैं तो मंगलवार को हनुमानजी के मंदिर में जाकर एक नारियल पर सिंदूर से स्वस्तिक बनाएं और हनुमानजी को भेंट कर दें। फिर हनुमान चालीसा का पाठ करें। इस उपाय से जल्दी ही शुभ फल प्राप्त होते हैं।

4- अपने घर पर ही हनुमान जी की जो भी तस्वीर है उस पर 11 सफेद अकाव के फूलों की माला लाल धागे में बनाकार पहना दें। माला पहनाने के बाद श्री बजरंग बाण व हनुमान चालीसा का पाठ करें।

*********

Updated on:
20 Apr 2020, 4:45 PM IST
Published on: