धर्म-कर्म

नये साल में अथाह धन प्राप्ति के लिए पहले ही दिन करलें ये छोटा सा आसान उपाय

नये साल में अथाह धन प्राप्ति के लिए पहले ही दिन करलें ये छोटा सा आसान उपाय
2 min read
Dec 31, 2018
new year upay
नये साल में अथाह धन प्राप्ति के लिए पहले ही दिन करलें ये छोटा सा आसान उपाय

देखते देखते 2018 खत्म हो गया और नये साल 2019 का आगमन हो गया, बीते साल ने किसी को सब कुछ दे दिया, किसी को थोड़ा बहुत तो कोई खाली हाथ ही रह गया । कहा जाता हैं कि पुरानी बाते को भूल जाना ही बेहतर होता हैं, इसलिए अब नये-पुराने सभी सपनों को पूरा करने के 2019 की पहली किरण के साथ धन, वैभव व हर क्षेत्र में सफलता पाने के साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी 2019 को सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त के बीच कभी भी इन छोटे से तंत्रोक्त उपायों को करने से पूरे साल अथाह धन के अधिकारी आप भी बन सकते हैं ।


1- पहला उपाय- सवा पांच किलो आटा और सवा किलो गुड़ के मिश्रित आटे की रोटियां बनाकर सूर्यास्त के समय दुध देने वाली गाय को खिलाएं, और अगर संभव हो तो पूरे नये साल के पहले दिन से लेकर लगातार 7 दिनों तक इस उपाय को जरूर करें । ऐसा करने से धन का अभाव हमेशा के लिए खत्म हो सकता हैं ।

2- दूसरा उपाय- साल 2019 के पहले दिन पूरे साल को मंगलमय बनाने के लिए सूर्योदय के समय कमलगट्टे की माला से नीचे दिये मंत्र का जप करने से सालों पुराने कर्जों से बी मुक्ति मिल जाती हैं, और जीवन में पैसों की परेशानी दूर हो जायेंगी ।
मंत्र- ॐ श्री ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मयै नमः ।।

3- तीसरा उपाय- साल के पहले दिन माता लक्ष्मी की तस्वीर के सामने आटे से बने 11 दीपक सुबह एवं शाम को लगातार 11 दिन तक जलायें । 11वें दिन ग्यारह छोटी कन्याओं को भोजन कराने के बाद एक सफेद रूमाल, एक सिक्का एवं मेहंदी भेंट करें । पूरे साल भर धन की कमी नहीं होगी ।


4- चौथा उपाय- अगर आप चाहते हैं कि नये साल में अचानक धन की प्राप्ति हो तो साल के पहले दिन ठीक सूर्योदय के समय किसी अति प्राचीन बरगद (बड़) की जटा में हल्दी की गठान की एक गांठ लगा दें, कुछ दिनों में चमत्कार दिखाई देगा । लेकिन ध्यान रखे जब धन लाभ की प्राप्ति होने के बाद उस गठान को छोड़कर हल्दी की गठान को तिजोरी में स्थापित कर दें ।

Published on:
31 Dec 2018 01:17 pm