धर्म-कर्म

कार्तिक मास का पहला बुधवार 16 अक्टूबर : एक बार कर लें ये अचूक उपाय, श्रीगणेश कर देंगे हर मनोकामना पूरी

kartik maas ganesh puja mantra jaap benefits : कार्तिक मास का पहला बुधवार 16 अक्टूबर : एक बार कर लें ये अचूक उपाय, श्रीगणेश कर देंगे हर मनोकामना पूरी
2 min read
Oct 15, 2019
कार्तिक मास का पहला बुधवार 16 अक्टूबर : एक बार कर लें ये अचूक उपाय, श्रीगणेश कर देंगे हर मनोकामना पूरी
कार्तिक मास का पहला बुधवार 16 अक्टूबर : एक बार कर लें ये अचूक उपाय, श्रीगणेश कर देंगे हर मनोकामना पूरी

16 अक्टूबर 2019, कार्तिक मास का पहला बुधवार है। इस दिन कार्तिक मास की तृतीया तिथि है। ज्योतिषाचार्य पं. अरविंद तिवारी के अनुसार अगर कार्तिक मास के पहले बुधवार को देवताओं में प्रथम पूजनीय विघ्नहर्ता भगवान श्रीगणेश जी विधिवत पूजा करने के बाद उनके विशेष मंत्रों का जप करने से जपकर्ता की मनवांछित मनोकामना श्रीगणेश पूरी कर देते हैं।

कार्तिक मास में इन मंत्रों का करें जप, श्रीगणेश करेंगे हर इच्छा पूरी

1- इस मंत्र का जप कार्तिक मास के सभी बुधवार के दिन करने से श्रीगणेश जी प्रसन्न हो जाते हैं और गणेशजी की कृपा से व्यक्ति ऋण से मुक्त हो जाता है एवं उसके परिवार में कभी दरिद्रता प्रवेश नहीं करती ।
ॐ श्री गणेश ऋण छिन्धि वरेण्य हुं नमः फट।

2- वाद-विवाद, कोर्ट कचहरी में विजय प्राप्ति के लिए एवं शत्रु भय से छुटकारा पाने के लिए इस मंत्र को जपें।
।। ॐ गं गणपतये सर्वविघ्न हराय सर्वाय सर्वगुरवे लम्बोदराय ह्रीं गं नमः ।।

3- इस मंत्र के जप से यात्रा में सफलता मिलती है।
।। ॐ नमः सिद्धिविनायकाय सर्वकार्यकर्त्रे सर्वविघ्न प्रशमनाय सर्व राज्य वश्य कारनाय सर्वजन सर्व स्त्री पुरुषाकर्षणाय श्री ॐ स्वाहा।।

4- यह हरिद्रा गणेश साधना का चमत्कारी मंत्र हैं, इसके जप से सर्वत्र मंगल ही मंगल होता है।
।। ॐ हुं गं ग्लौं हरिद्रा गणपत्ये वरद वरद सर्वजन हृदये स्तम्भय स्वाहा ।।

5- इस मंत्र का श्रद्धापूर्वक जप करने से गृह कलेश दूर होता है एवं घर में सुखशान्ति बनी रहती है।
।। ॐ ग्लौं गं गणपतये नमः ।।

6- इस मंत्र के जप से दरिद्रता का नाश होकर, धन प्राप्ति के प्रबल योग बनने लगते हैं।
।। ॐ गं लक्ष्म्यौ आगच्छ आगच्छ फट् ।।

7- व्यापार से सम्बन्धित बाधाएं एवं परेशानियां निवारण एवं व्यापर में निरंतर उन्नति हेतु।
।। ॐ गणेश महालक्ष्म्यै नमः ।।

8- इस मंत्र के जप से कई मनोकामनाएं पूर्ण होने लगती हैं ।
।। ॐ अन्तरिक्षाय स्वाहा ।।

9- मुकदमे में सफलता प्राप्त करने के लिए इस मंत्र का जप करें।
।। ॐ वर वरदाय विजय गणपतये नमः ।।

**********

Updated on:
15 Oct 2019 02:23 pm
Published on:
15 Oct 2019 02:23 pm