Magh Mas Ke Upay: हिंदू पंचांग का 11वां महीना माघ शुरू होने वाला है। मान्यता है कि इस महीने पवित्र नदियों में स्नान से पाप कटते हैं और राशि अनुसार धार्मिक काम करने से ग्रह दोष शांत होते हैं। साथ ही जानते हैं इस महीने का नाम माघ क्यों पड़ा
Magh Month Date 2025: अजमेर की ज्योतिषाचार्य नीतिका शर्मा के अनुसार हिंदू पंचांग का 11 वां महीना माघ 14 जनवरी मकर संक्रांति 2025 से शुरू हो रहा है और यह महीना 12 फरवरी तक रहेगा।
Which Month Is Magh In Hindu calendar: नीतिका शर्मा के अनुसार माघ महीने की पूर्णिमा पर चंद्रमा मघा नक्षत्र में होता है। इसलिए इस महीने का नाम माघ पड़ गया। वैसे तो हिंदू कैलेंडर में सभी महीनों का महत्व है, लेकिन माघ मास बहुत खास है। मान्यता है कि इस महीने में तीर्थ और पवित्र नदियों में स्नान से हर तरह के पाप कट हो जाते हैं और स्वर्ग मिलता है।
ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा ने बताया कि इस महीने में मौनी अमावस्या, गुप्त नवरात्रि और वसंत पचंमी जैसे पर्व मनाए जाएंगे। इस महीने तीर्थ स्नान की यात्रा और दान के साथ भगवान विष्णु की पूजा करने की भी परंपरा है। पद्म पुराण के मुताबिक माघ मास में किए गए दान का अक्षय फल मिलता है यानी इसका पुण्य कभी खत्म नहीं होता। साथ ही बताया गया है कि इस महीने तीर्थ स्नान से मोक्ष मिलता है। इसलिए ये महीना अधिक महत्वपूर्ण माना गया है।
राजस्थान में माघ मास के दौरान पुष्कर के साथ गलताजी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान करते हैं और जरूरतमंद लोगों को दान देते हैं। तीर्थराज पुष्कर में काफी संख्या में राजस्थान के श्रद्धालु माघ मास में स्नान करने आते हैं।
ये भी पढ़ेंः
ज्योतिषाचार्य नीतिका शर्मा के अनुसार राशि अनुसार शुभ काम करना चाहिए। माघ मास में किए गए शुभ कामों से जीवन में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं। इस महीने राशि अनुसार किए गए शुभ धार्मिक कार्यों से कुंडली से संबंधित ग्रह दोष शांत हो सकते हैं। आइये जानते हैं माघ में राशि अनुसार कौन से धार्मिक कार्य करना चाहिए ..
पानी में लाल फूल डालकर स्नान करना चाहिए। लाल मसूर दान करें।
पानी में दूध डालकर स्नान करें। शिव जी को खीर का भोग लगाएं।
पानी में थोड़ा सा गन्ने का रस मिलाकर स्नान करना चाहिए। जरूरतमंद लोगों को हरे मूंग का दान करना चाहिए।
जल में थोड़ा सा गाय का दूध मिलाकर स्नान करना चाहिए। जरूरतमंद लोगों को आटे का दान करें।
पानी में थोड़ा सा केसर मिलाएं और स्नान करें। तांबे के लोटे का और अनाज का दान करें।
पानी में शहद मिलाकर स्नान करना चाहिए। किसी मंदिर में हरे मूंग का दान करें।
पानी में दूध मिलाकर स्नान करें। खीर का दान करें।
पानी में थोड़ा सा लाल चंदन मिलाकर स्नान करना चाहिए। जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराएं।
पानी में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर स्नान करें। चने की दाल का दान जरूरतमंद लोगों को करें।
ये भी पढ़ेंः
पानी में काले तिल मिलाकर स्नान करें। स्नान के बाद गरीबों को पूड़ी-सब्जी खिलाएं।
पानी में काले तिल मिलाकर स्नान करें। स्नान के बाद गरीबों को पूड़ी-सब्जी खिलाएं।
पानी में हल्दी मिलाकर स्नान करें। किसी गरीब व्यक्ति को हल्दी और पीले वस्त्र का दान करें।