धर्म-कर्म

Mahabharat Secret: किस चीज के बने थे मामा शकुनि के पासे, जानकर रह जाएंगे हैरान

Mahabharat Secret: मामा शकुनि ने अपने जादुई पासों का इस्तेमाल करके महाभारत के युद्ध को अंजाम तक पहुंचाया।
2 min read
Dec 14, 2024
Mahabharat Secret
Mahabharat Secret

Mahabharat Secret: महाभारत के युद्ध की बहुत सी कहानियां प्रचलित हैं। जो काफी रहस्मयी है। क्योंकि महाभारत रणनीति, कुटनीति और राज करने की नीति के लिए विशेष रूप से जाना जाता है। जिसमें कई किरदार ऐसे भी थे, जो चलबाजी के लिए जाने जाते थे। उन्हीं में से एक नाम मामा शकुनि का नाम शामिल है। जिनको जुए में पासा फेंकने की चतुराई के लिए जाना जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि मामा शकुनि के पासे किस चीज के बने थे? यहां जानिए रोचक कथा।

किस चीज से बने थे शकुनि के पासे

महाभारत की कथाओं अनुसार मामा शकुनि के पासे साधारण नहीं थे। मान्यता है कि ये पासे शकुनि के मृत पिता की हड्डियों से बनाए गए थे। कहा जाता है कि शकुनि के पिता राजा सुबल ने वादा किया था कि मेरी मृत्यु के बाद मेरी हड्डियों से बने पासे हमेशा शकुनि के पक्ष में परिणाम देंगे।

जादुई शक्ति

मान्यता है कि शकुनि के पासे में जादुई शक्तियां थीं। पिता सुबल के वरदान के बाद से ये हमेशा शकुनि के मनमुताबिक ही परिणाम देते थे। क्योंकि इन हड्डियों में उनकी आत्माओं का वास था। इसीलिए जब भी शकुनि पासा फेंकता था, तो परिणाम उसकी योजना के अनुसार ही आता था।

कौरवों के साथ साजिश

पांडवों को धोखे से हराने के लिए कौरवों ने मामा शकुनि के पासों का सहारा लिया था। पांडव मामा शकुनि की चाल से जुए में सबकुछ हारते चले गए। जिसमें द्रौपदी चीरहरण से लेकर पांडवों को वनवास तक हो गया था। यह सब मामा शकुनि की चालाकी और जादुई पासों की वजह से संभव हुआ।

डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य हैं या सटीक हैं, इसका www.patrika.com दावा नहीं करता है। इन्हें अपनाने या इसको लेकर किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले इस क्षेत्र के किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Updated on:
14 Dec 2024 03:25 pm
Published on:
14 Dec 2024 03:25 pm