धर्म-कर्म

Mangal Vakri December: मंगल की उलटी चाल 4 राशियों की लाइफ में होगी उथल-पुथल, जानें किसे रहना चाहिए सतर्क

Mangal Vakri December: मंगल होंगे वक्री इन चार राशियों के जातकों के लिए हैं अशुभ संकेत। जानिए कौन सी हैं वो चार राशि जिन पर मंगल की उलटी चाल का पड़ेगा असर।

2 min read
Dec 05, 2024

Mangal Vakri December: सनातन धर्म में ग्रह और नक्षत्रों का बड़ा महत्व है। यहां तक कि हिंदू धर्म में कोई भी शुभ कार्य करने से पहले शुभ समय, ग्रह और नक्षत्र के बारे में ज्योतिषाचार्यों से सलाह लेते हैं। आइए जानते हैं मंगल ग्रह कब से उलटी चाल में आ रहे हैं। और इनका कौन सी चार राशियों पर प्रभाव पडे़गा।

ग्रहों के सेनापति मंगल 7 दिसंबर 2024 को वक्री हो जाएंगे। इनका प्रभाव ऐसे तो सभी राशियों पर अलग-अलग रूप से देखन को मिलेगा। लेकिन मंगल कुछ राशियों के लिए ऊर्जा, साहस और पराक्रम का ग्रह माना जाता है। जब यह उलटी चाल में आते हैं, तो यह इन राशियों वाले जातक के जीवन में कुछ बाधाएं या बदलाव ला सकते हैं। वक्री मंगल का प्रभाव 24 फरवरी 2025 तक रहेगा।

चाल में बदलाव

हिंदू पंचांग के अनुसार मंगल 7 दिसंबर 2024 को 5 बजकर 1 मिनट पर उल्टी चाल में आएंगे। इसके बाद 24 फरवरी 2025 दिन सोमवार को 7 बजकर 27 मिनट पर अपनी सीधी गति में आएंगे।

इन राशियों पर पड़ेगा वक्री मंगल का प्रभाव

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए यह समय परेशानियों से भरा रह सकता है। घर या दफ्तर में किसी से अनबन हो सकती है।यह समय आत्म-विश्लेषण और संयम रखने का है। करियर और व्यक्तिगत जीवन में बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन धैर्य से काम लें।

धनु राशि- धनु राशि वाले व्यक्ति को धन संबंधी मामलों में सतर्कता रखने की आवश्यकता है। बड़े निवेश से बचें और किसी पर भी तुरंत विश्वास न करें।

सिंह राशि- इस राशि के लिए यह समय अशुभ होता है। मानसिक तनाव के साथ शारीरिक कष्ट भी हो सकता है। इस लिए अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें।

मीन राशि- मीन राशि वाले जातक अपनी वाणी को संयम में रखें। इस समय पर पैसे का लेन-देन करने से भी बचें। किसी भी योजनाओं पर काम शुरू करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें।

डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य हैं या सटीक हैं, इसका www.patrika.com दावा नहीं करता है। इन्हें अपनाने या इसको लेकर किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले इस क्षेत्र के किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Published on:
05 Dec 2024 03:34 pm
Also Read
View All

अगली खबर