धर्म-कर्म

Money Plant Tips: शुक्रवार के दिन मनी प्लांट में डाल लें ये एक चीज, मां लक्ष्मी खुश होकर देंगी आशीर्वाद

Money Plant Tips try on Friday to please goddess laxmi: इसे घर, ऑफिस या दुकान में लगाने से सम्पन्नता आती है। नेगेटिविटी दूर हो जाती है। लेकिन यह तभी शुभ फल देता है, जब इसे लगाते समय कुछ नियमों का पालन किया जाए। पत्रिका.कॉम के इस लेख में हम आपको बता रहे हैं, ऐसे ही नियम और उपायों के बारे में जिनसे मनी प्लांट तेजी से असर दिखाना शुरू कर देगा और आपके घर में सुख-समृद्धि में तेजी से वृद्धि होगी।
2 min read
Mar 16, 2023
money_plant_astro_tips_try_this_tip_on_friday_to_please_goddess_laxmi.jpg

Money Plant Tips try on Friday to please goddess laxmi : वास्तु शास्त्र में घर-परिवार की सुख-समृद्धि के लिए कई उपाय बताए गए हैं। ऐसा ही एक उपाय है मनीप्लांट का। मनीप्लांट को घर में रखना बेहद शुभ माना गया है। यही कारण है कि आपको लगभग हर घर, ऑफिस या दुकान में मनी प्लांट लगा हुआ दिख जाएगा। माना जाता है कि इसे घर, ऑफिस या दुकान में लगाने से सम्पन्नता आती है। नेगेटिविटी दूर हो जाती है। लेकिन यह तभी शुभ फल देता है, जब इसे लगाते समय कुछ नियमों का पालन किया जाए। पत्रिका.कॉम के इस लेख में हम आपको बता रहे हैं, ऐसे ही नियम और उपायों के बारे में जिनसे मनी प्लांट तेजी से असर दिखाना शुरू कर देगा और आपके घर में सुख-समृद्धि में तेजी से वृद्धि होगी।

सही दिशा में लगाएं मनी प्लांट

- मनी प्लांट को हमेशा दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना चाहिए यानी घर के आग्नेय कोण में मनी प्लांट को लगाना शुभ माना गया है।
- माना जाता है कि इस दिशा में मनी प्लांट को लगाने से घर की सारी नेगेटिविटी दूर हो जाती है।
- मनी प्लांट को कभी भी घर के बाहर न लगाएं।
- माना जाता है कि मनी प्लांट में कुबेर देव का वास होता है।
-इसीलिए इसे हमेशा घर के अंदर ही लगाना चाहिए।

शुक्रवार के दिन करें ये उपाय खुश होती हैं मां लक्ष्मी

- मनी प्लांट में हर दिन पानी डालना चाहिए।
- लेकिन शुक्रवार के दिन आप एक खास उपाय कर सकती हैं।
- माना जाता है कि मां लक्ष्मी को दूध बहुत अधिक पसंद है, ऐसे में शुक्रवार के दिन लक्ष्मी पूजा करने के साथ ही घर में रखे मनी प्लांट में दूध चढ़ाना चाहिए।
- माना जाता है कि ऐसा करने से घर की सुख-समृद्धि में लगातार इजाफा होता है।
- मनी प्लांट में पानी डालते समय, उसमें थोड़ा दूध मिला लें। लेकिन यहां ध्यान रखें कि दूध की मात्रा बहुत अधिक नहीं होनी चाहिए।

Updated on:
16 Mar 2023 04:26 pm
Published on:
16 Mar 2023 04:23 pm