Most Powerful Lakshmi Mantra for Wealth: कम ही लोग होंगे जो क्रेडिट कार्ड के जाल में न फंसे हों, और आर्थिक परेशानियों का अंत करने की हर कोशिश नाकाम हो रही होगी। लेकिन धार्मिक ग्रंथों में लक्ष्मीजी के 3 ऐसे मंत्र बताए गए हैं, जो हर कर्ज और आर्थिक परेशानी से छुटकारा दिलाते हैं।
Most Powerful Mahalaxmi Mantra: लक्ष्मी मंत्र की देवी मां लक्ष्मी हैं, इन्हें भगवान विष्णु की गतिशील ऊर्जा माना जाता है। इनकी कृपा से भक्त को धन संपदा शांति और समृद्धि प्राप्त होती है और धन की कमी से उत्पन्न दुख का नाश करती हैं।
लक्ष्मी मंत्र को लोक व्यवहार में मनी मंत्र भी कहा जाता है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार इनके सिद्ध होने पर भक्त के जीवन में समृद्धि तो आती ही है, उसके मन का अज्ञान भी दूर होता है। मां लक्ष्मी के हर अवतार से सौभाग्य, समृद्धि और सौंदर्य की प्राप्ति होती है । बशर्ते सवा लाख बार नियम सहित इनको जपा जाए।
ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीभ्यो नम: के जप से आत्मविश्वास बढ़ता है। इसके सिद्ध होने पर आर्थिक परेशानियों का अंत होता है और दुखों का नाश होता है। मान्यता है कि इस मंत्र से माता लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न होती हैं। इस बीज मंत्र का अर्थ होता है कि हे परमपिता परमात्मा, हे महामाया, हे माता लक्ष्मी मेरे दुखों को नाशकर मेरे जीवन को समृद्धि से भर दें।
ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् ॐ का सच्चे मन से जप करने से जीवन के सारे दुख दूर हो जाते हैं। इससे भक्त के जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इस मंत्र का लगातार जप लाइफ में पॉजीटिविटी लाता है।
ये भी पढ़ेंः
ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्ये नम: जपने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। खासतौर से इस मंत्र के जप से कर्ज से मुक्ति मिलती है। मान्यता है कि अगर कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का हर दिन जाप किया जाए तो हर तरह के कर्ज से छुटकारा मिल जाता है।
लक्ष्मी मंत्र के नियमित जप से धन-संपदा, समृद्धि, सौंदर्य और अच्छे स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। इनसे नौकरी में पदोन्नति और व्यवसाय में लाभ मिलता है। लक्ष्मी मंत्र का नियमित जप करने से मन को शांति भी मिलती है। शक्तिशाली लक्ष्मी मंत्र के नियमित जप से ऐसी ऊर्जा उत्पन्न होती है जो भाग्य को आकर्षित करती है।