धर्म-कर्म

Navratri: आपको सता रहा है राहु तो नवरात्रि में राशि अनुसार जपें ये मंत्र

Navratri 2024: राहु को ज्योतिष में क्रूर और पापी ग्रह माना जाता है। अशुभ राहु काफी विनाशकारी होता है, यह मन को भ्रमित कर गलत कार्य करा देता है। माता दुर्गा ही इसको नियंत्रित करने वाली शक्ति हैं। ऐसे में यदि आपको राहु सता रहा है तो आपको नवरात्रि में दुर्गा जी के ये मंत्र जरूर जपना चाहिए (Rahu Grah Shanti Mantra) ....
2 min read
• •
Updated: 3 Oct 2024, 11:28 AM IST
Rahu Grah Shanti Mantra
राहु ग्रह शांति मंत्र

Navratri 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु को छाया ग्रह और पापी ग्रह के नाम से जाना जाता है। राहु कुंडली के अलग-अलग भावों पर अलग प्रभाव डालता है, जिसके कारण जीवन पर बड़ा असर होता है। कुंडली में इसके मजबूत और शुभ स्थान पर होने से जातक को अच्छे परिणाम और खराब होने या अशुभ स्थान पर होने से बुरे परिणाम मिलते हैं।


यह कठोर वाणी, जुआ, यात्रा, चोरी, दुष्ट कर्म, त्वचा के रोग, धार्मिक यात्राओं का कारक माना जाता है और खराब होने पर लोगों को दिग्भ्रमित कर देता है। इसका जीवन पर खासा दुष्प्रभाव पड़ता है। इसको नियंत्रित करने की शक्ति मां दुर्गा को प्राप्त है। ऐसे में यदि राहु सता रहा है तो व्यक्ति को हमेशा मां दुर्गा की पूजा करनी चाहिए।

मां दुर्गा के सरल मंत्र

  1. या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
  2. ऊं श्रीं ह्रीं श्रीं दुर्गा देव्यै नमः।

ये भी पढ़ेंः

राहु ग्रह शांति के लिए राशि अनुसार मंत्र (rashi anusar durga mantra)

मेष राशि

ऊँ ह्रीं उमा देव्यै नमः

वृषभ राशि

ऊँ क्रां क्रीं क्रूं कालिका देव्यै नमः

मिथुन राशि

ऊँ दुं दुर्गायै नमः

कर्क राशि

ऊँ ललिता देव्यै नमः

सिंह राशि

ऊँ ऐं महासरस्वती देव्यै नमः

कन्या राशि

ऊँ शूल धारिणी देव्यै नमः

तुला राशि

ऊँ ह्रीं महालक्ष्म्यै नमः

वृश्चिक राशि

ऊँ शक्तिरूपायै नमः या ऊँ क्लीं कामाख्यै नमः

धनु राशि

ऊँ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे

मकर राशि

ऊँ पां पार्वती देव्यै नमः

कुंभ राशि

ऊँ पां पार्वती देव्यै नमः

मीन राशि

ऊँ श्रीं ह्रीं श्रीं दुर्गा देव्यै नमः

ये भी पढ़ेंः

डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य हैं या सटीक हैं, इसका www.patrika.com दावा नहीं करता है। इन्हें अपनाने या इसको लेकर किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले इस क्षेत्र के किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।