
Chaitra Navratri 2023: buy these things On Maha Ashtami in navratri to get prosperity/Navratri Ke Upay: चैत्र नवरात्रि का आज छठा दिन है। 22 मार्च 2023 से मां दुर्गा के शक्ति पर्व नवरात्रि की शुरुआत हुई थी। ये 9 दिन मां दुर्गा की उपासना के लिए बहुत ही शुभ माने गए हैं। माना जाता है कि नवरात्रि के दिनों में किए गए कार्यों का जल्द ही शुभ फल प्राप्त होता है। शास्त्रों में इन 9 दिनों को बेहद शुभ और खासा महत्वपूर्ण माना गया है। ऐसे में यदि आप भी नवरात्रि में दुर्गा की कृपा पाना चाहते हैं और अपने भाग्य को चमकाना चाहते हैं, तो महाअष्टमी के दिन 5 चीजों की खरीदारी जरूर कर लिजिए। जैसे ही यह चीजें आपके घर में आएंगी मां दुर्गा की कृपा से सुख-समृद्धि भी इनके पीछे-पीछे चली आएगी। हालांकि पत्रिका.कॉम इसकी पुष्टि नहीं करता है। यह लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है।
चूङी, बिंदी और सुहाग का अन्य सामान
मान्यता है कि मां दुर्गा के आशीर्वाद और अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए नवरात्रि के इन दिनों में सुहागिन महिलाएं मां की लाल चुनरी के साथ ही सुहाग का सामान भी खरीदें। ऐसा करने से पति की आयु लंबी हेती है। साथ ही महिलाओं को मां अम्बे की कृपा प्राप्त होती है।
मिट्टी का छोटा सा घर
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नवरात्रि के इन दिनों में मिट्टी का छोटा सा मकान खरीद कर घर लाना बेहद शुभ माना गया है। आप ये घर बाजार से खरीद कर भी ला सकते हैं या फिर घर में अपने हाथों से भी बना सकते हैं। इस मिट्टी के मकान को माता के पास रख दें और नियमित रूप से इसकी पूजा करें। ऐसा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। घर में मिट्टी का मकान लाने से प्रॉपर्टी खरीदने के योग बनते हैं और घर में कभी भी आर्थिक तंगी नहीं होती।
चांदी का कोई भी सामान
शास्त्रों में चांदी को बेहद शुभ माना गया है। मान्यता है कि नवरात्रि के इन दिनों में चांदी का सामान खरीद कर घर लाया जाए, तो इससे घर में सुख-समृद्धि का वास होने लगता है। चांदी के सामान को समृद्धि का प्रतीक माना गया है। माना जाता है कि नवरात्रि के इन दिनों में अगर चांदी की चीजों को घर लाया जाए, तो इससे व्यक्ति को आर्थिक स्थिति हमेशा मजबूत बनी रहती है।
मौली जरूर खरीदें
मानाज जाता है कि नवरात्रि के इन दिनों में मौली भी जरूर खरीदें। ऐसा करना ज्योतिष शास्त्र में शुभ माना गया है। मौली के धागे में नौ गांठ लगा दें और इसे माता रानी का अर्पित कर दें। माना जाता है कि ऐसा करने से भक्त की हर मनोकामना पूरी होती है।
पताका/झंडा
ज्योतिष शास्त्र में पताका का भी विशेष महत्व माना गया है। यह एक प्रकार का झंडा होता है। नवरात्रि के शुरुआती दिनों में ही लाल रंग का त्रिकोणीय पताका खरीद कर घर जरूर लाना चाहिए। इसके बाद इसे घर के पूजा घर में लगाना चाहिए। यदि आप अब तक पताका नहीं लाए हैं, तो अब जरूर ले आएं। पताका विजय यानी जीत की निशानी माना जाता है। इन 9 दिनों में इसे मंदिर में रख कर नियमित पूजा करने से विशेष लाभ मिलता है। आप चाहें तो किसी मंदिर में भी पताका चढ़ा सकते हैं।