आइए जानते हैं कि किस राशि के लड़के-लड़कियों को गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड बनाना चाहिए।
किसी भी लड़की या लड़के नाम का पहला अक्षर देख कर ही यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह कैसा दोस्त बनेगा, बुरे वक्त में कितना साथ देगा और उस पर किस हद तक भरोसा किया जा सकता है। ज्योतिष के कुछ बहुत ही आसान से नियमों से हम जान सकते हैं कि किस राशि के लोगों से दोस्ती करने पर आपको पछताना नही पड़ता। इन राशियों से सभी स्त्री-पुरुषों के बारे में जाना जा सकता है। आइए जानते हैं कि किस राशि के लड़के-लड़कियों को दोस्त बनाना चाहिए।
मेष Aries (चू, च, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
इस राशि के दोस्त वैसे तो अपने जीवनसाथी पर अधिकार जमाने वाले होते हैं लेकिन वो जिस का भी हाथ थामते हैं, उसका लंबे समय तक साथ निभाते हैं।
वृष Taurus (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो)
यदि आपकी दोस्ती किसी वृष राशि के लड़के/ लड़की से है तो आप दुनिया के उन खुशनसीब लोगों में एक हैं जिनके पास सच्चे दोस्त हैं। वृष राशि वाली लड़कियां अपने साथियों का सम्मान करते हैं और उनके लिए कुछ भी कर सकते हैं।
मिथुन Gemini (का, की, कू , घ, ड, छ, के, को, हा)
यूं तो मिथुन राशि वाले लोग अपने साथियों से काफी उम्मीदें रखते हैं। हालांकि जरूरत पड़ने पर वे अपने साथियों के लिए कुछ भी कर सकते हैं। इस बात को यूं भी कहा जा सकता है कि जब आप अपने जीवन के सबसे बुरे दौर से गुजर रहे होंगे तो मिथुन राशि के लोग ही आपका साथ देंगे।
कर्क Cancer (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
इनसे दोस्ती करना एक छोटे बच्चे से दोस्ती करने जैसा है। कर्क राशि वाले लड़के-लड़कियां रिश्ते निभाने में कभी भी अपना स्वार्थ नहीं देखते वरन पूरी ईमानदारी के साथ रिश्ते निभाते हैं।
सिंह Leo (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
इस राशि के लोग अपने आर्दशों और सिद्धांतों के लिए जीते हैं। इनके लिए दोस्ती में दोस्ती निभाना ही सब कुछ हैं। ये लोग दोस्त के लिए जरूरत पड़ने पर सब कुछ दावं पर लगा सकते हैं।
कन्या Virgo (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
रिश्तों में ईमानदारी देखनी है तो कन्या राशि के व्यक्ति से बेहतर अन्य कोई नहीं है। आप रिश्ते निभाने में आंख बंद कर कन्या राशि के लड़के-लड़कियों का भरोसा कर सकते हैं।
तुला Libra (रा, री, रू, रे, री, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि को भावनाप्रधान राशि माना जाता है। इस राशि के लोग जीवन में एक संतुलन बनाकर चलते हैं, फिर भी जब कभी जरूरत पड़ती है, ये लोग अपने पार्टनर को इमोशनल सपोर्ट करने में पीछे नहीं रहते हैं।
वृश्चिक Scorpion (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
इस राशि से जुड़े लोगों के रिश्ते स्थाई नहीं होते हैं। इस राशि की महिला/ पुरुष मित्र अपनी शर्तों पर ही रिश्ते बनाते हैं, और अपनी ही शर्तों पर रिश्ते से बाहर निकल जाते हैं। इनके भरोसे आपको कभी भी कुछ नहीं करना चाहिए। परन्तु अगर आप टाइमपास के लिए अस्थाई दोस्त बनाना चाहते हैं तो ही इनकी तरफ मित्रता का हाथ बढ़ाएं, हालांकि उसमें भी आपको नुकसान हो सकता है।
धनु Sagittarius (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
अपने दोस्तों और लाइफ पार्टनर के लिए समर्पण की भावना कोई इनसे सीखें। ये कभी भी अपने दोस्तों को धोखा नहीं देते न ही उनसे कुछ विशेष उम्मीद करते है। इस राशि के लोगों को दोस्त बनाना आपके खुशकिस्मत होने की निशानी है।
मकर Capricorn (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
मकर राशि के लोग स्वभाव से ही मूडी होते हैं। कब क्या कह दें, कर दें, कोई नहीं बता सकता। अक्सर ये लोग दूसरों की भावनाओं को भी नहीं समझ पाते और उन्हें भावनात्मक रूप से हर्ट करते हैं।
कुंभ Aquarius (गू, गे, गो, सा, सी, सू,से, सो,दा)
अगर आपके दोस्त, पार्टनर कुंभ राशि के हैं तो निश्चय ही आप आंख बंद करके उन पर विश्वास कर सकते हैं। ये लोग आदर्श और सिद्धांतों के पक्के होते हैं और अपनी दोस्ती निभाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।
मीन Pisces (दी, दु, थ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि के लोग रिश्ते निभाते समय अपना पराया नहीं देखते वरन त्याग की सभी सीमाओं को पार कर जाते हैं। ये अलग बात है कि इतना सब कुछ करने के बाद भी इनके दोस्त इनका साथ नहीं दे। एक तरह से मीन राशि के लोगों का दोस्त बनना भाग्यशाली होने की निशानी हैं।