धर्म-कर्म

पीएम मोदी पहनते हैं काला धागा, जानें- किसे नहीं पहनना चाहिए

पीएम मोदी पहनते हैं काला धागा, जानें- किसे नहीं पहनना चाहिए
2 min read
• •
Updated: 28 Apr 2019, 12:11 PM IST
black thread
पीएम मोदी पहनते हैं काला धागा, जानें- किसे नहीं पहनना चाहिए

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथ में काला धागा पहनते हुए आपने देखा होगा। यही नहीं, कितनों के हाथ या पैर में काला धागा पहनते हुए भी देखा होगा। कई बार हम सोचते हैं कि हो सकता है कि उसने शौक से पहना हो, लेकिन ऐसा नहीं है। आज हम आपको बताएंगे इसके पीछे क्या कारण है।

आमतौर पर कहा जाता है कि काला रंग अशुभ है। शुभ कामों में इसका प्रयोग वर्जित है। लेकिन जब बात काले धागे की होती है, तो लोग इसे शुभ मानते हैं। हिन्दू धर्म के अनुसार, काले धागे को पहनने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

मान्यता है कि इस धागे के प्रयोग से राहु ग्रह अच्छा होता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। कहा जाता है कि इस धागे को शनिवार के दिन ही हाथ की कलाई पर बांधना चाहिए। मान्यता ये भी है कि काले धागे से केतु और शनि ग्रह भी मजबूत होता है।

कहा जाता है कि काला धागा का संबंध भैरव से है। मान्यता के अनुसार, मैरव के मंदिर में चढ़े काले धागे को पहनने से बुरी नजर से बचा जा सकता है।

इनके लिए है अशुभ


ऐसा नहीं है कि काला धागा सबके लिए शुभ है। काला धागा कुछ राशियों के लिए अशुभ है और उन्हें काला धागा पहनने से बचना चाहिए। जानिए, किन राशि वाले लोगों को नहीं पहनना चाहिए काला धागा।


वृश्चिक राशि : कहा जाता है कि इस राशि के स्वामी मंगल ग्रह है। ऐसे में इस राशि वाले लोगों को काला धागा पहनने से बचना चाहिए। क्योंकि शुभ के लिए पहना गया काला धागा इनके लिए अशुभ हो सकता है।

मेष राशि : इस राशि का स्वामी भी मंगल ग्रह ही हैं। कहा जाता है कि इन्हें काला रंग पसंद नहीं है। कहा तो ये भी जाता है कि इस राशि के लोग काले रंग का कुछ भी पहनते हैं, तो उन्हें मंगल को शुभ फल प्राप्त नहीं होते हैं। उन्हें जीवन में असफलता का सामना करना पड़ता है।

Updated on:
28 Apr 2019, 12:11 PM IST
Published on: