Powerful Krishna Mantra: भगवान कृष्ण के इन मंत्रों का जाप करें। Shri Krishna Mantra का जाप करने से लव लाइफ, करियर आदि में फायदा मिलता है।
Powerful Shri Krishna Mantra: हिंदू धर्म में मंत्रों का महत्व है। भगवान श्रीकृष्ण को मार्गदर्शक माना गया है। इनको लेकर धार्मिक मान्यता है कि कृष्ण की विशेष पूजा करने से प्रेम, सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ श्रीकृष्ण की आराधना करने से दांपत्य जीवन में मिठास आता है और रिश्तों में प्रेम बढ़ता है। इसके लिए आप श्री कृष्ण के मंत्रों (Shri Krishna Mantra) के साथ पूजा करते हैं तो आप जीवन में सुख-शांति, सफलता आदि मिलने में सहारा मिल सकता है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, यह दिन श्रीकृष्ण और राधा के प्रेम का प्रतीक माना जाता है। श्रीकृष्ण का अभिषेक, भजन-कीर्तन और मंत्र जाप करने से घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
ॐ कृष्णाय नमः
ॐ कमलनाथाय नमः
ॐ वासुदेवाय नमः
ॐ सनातनाय नमः
ॐ वसुदेवात्मजाय नमः
ॐ पुण्याय नमः
ॐ लीलामानुष विग्रहाय नमः
ॐ श्रीवत्सकौस्तुभधराय नमः
ॐ यशोदावत्सलाय नमः
ॐ हरिये नमः
ॐ चतुर्भुजात्तचक्रासिगदा नमः
ॐ सङ्खाम्बुजायुदायुजाय नमः
ॐ देवकीनन्दनाय नमः
ॐ श्रीशाय नमः
ॐ नन्दगोपप्रियात्मजाय नमः
ॐ यमुनावेगासंहारिणे नमः
ॐ बलभद्रप्रियनुजाय नमः
ॐ पूतनाजीवितहराय नमः
ॐ शकटासुरभञ्जनाय नमः
ॐ नन्दव्रजजनानन्दिने नमः
ॐ सच्चिदानन्दविग्रहाय नमः
ॐ नवनीतविलिप्ताङ्गाय नमः
ॐ नवनीतनटनाय नमः
ॐ मुचुकुन्दप्रसादकाय नमः
ॐ षोडशस्त्रीसहस्रेशाय नमः
ॐ त्रिभङ्गिने नमः
ॐ मधुराकृतये नमः
ॐ शुकवागमृताब्दीन्दवे नमः
ॐ गोविन्दाय नमः
ॐ कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने।
प्रणतः क्लेशनाशाय गोविंदाय नमो नमः॥
सुबह स्नान करने के बाद भगवान श्रीकृष्ण की पूजा का संकल्प लें। भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति या चित्र को स्वच्छ स्थान पर स्थापित करें। गंगाजल या शुद्ध जल से श्रीकृष्ण का अभिषेक करें। भगवान को पीले वस्त्र पहनाएं और सुगंधित फूलों से श्रृंगार करें। श्रीकृष्ण की आरती करें और विशेष मंत्रों का जाप करें। श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री, फल और पंचामृत का भोग अर्पित करें। श्रीकृष्ण के चारों ओर परिक्रमा करें और प्रसाद बांटें।
भगवान श्रीकृष्ण और राधा की प्रेम लीलाओं का पाठ करना अत्यंत शुभ माना जाता है। व्रत रखने वाले भक्तों को पूरे दिन सात्विक भोजन करना चाहिए और भजन-कीर्तन करना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन व्रत और पूजा करने से दांपत्य जीवन में प्रेम बना रहता है और कुंवारी कन्याओं को योग्य वर की प्राप्ति होती है।
दांपत्य जीवन में प्रेम और मधुरता बढ़ती है। कुंवारे लोगों को मनचाहा जीवनसाथी प्राप्त होता है। घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से कष्टों का निवारण होता है। प्रेम संबंधों में मजबूती आती है। श्रीकृष्ण की पूजा और मंत्र जाप करने से व्यक्ति के जीवन में प्रेम, शांति और समृद्धि का संचार होता है। यदि आप अपने रिश्तों में मिठास और प्रेम बढ़ाना चाहते हैं, तो इस दिन श्रीकृष्ण की भक्ति और पूजा अवश्य करें।
डिस्क्लेमरःइस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य हैं या सटीक हैं, इसका www.patrika.com दावा नहीं करता है। इन्हें अपनाने या इसको लेकर किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले इस क्षेत्र के किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।