धर्म-कर्म

ऊँ साई राम इस उपाय से साई नाथ कर देंगे हर मन्नत पूरी

केवल 5 गुरुवार कर लें यह उपाय, शिरड़ी के साई करेंगे कमाल
2 min read
• •
Updated: 24 Apr 2019, 1:31 PM IST
sai baba
ऊँ साई राम इस उपाय से साई नाथ कर देंगे हर मन्नत पूरी

अगर आपकी कोई मन्नत पूरी नही हो रही हो तो गुरुवार के दिन ये छोटा सा उपाय एक बार कर लें गुरु साई नाथ आपकी इच्छा पूरी कर देंगे । शिरड़ी के साईंबाबा का यह बहुत ही चमत्कारिक उपाय है साई व्रत । कहा जाता है श्रद्धा पूर्वक इसे करने पर सारी मन्नते पूरी होने लगती हैं। इसे अपने घर ही या फिर साई मंदिर में जाकर गुरुवार के दिन ही करना है।

साई को स्थापित करें-
इस व्रत को प्रारंभ करने के पहले अपनी हथेली के बराबर एक नया सफेद कपड़ा लेकर उसे गिली हल्दी में डुबाकर सूखा लें। गुरुवार के दिन सुबह जल्दी नहा धोकर श्वेत कपड़े पहनकर साई अपने घर के पूजा स्थल या फिर साई मंदिर में पूर्व दिशा की ओर सफेद या पीले आसन पर स्वयं बैठ जाए। अब जो हथेली के बराबर सफदे कपड़ा है उस पर साईंबाबा की मूर्ति या फोटो स्थापित करें। इस साई के नाम का उपवास व्रत भी रखे। मन्नत पूरी के लिए कम से कम 5 गुरुवार व्रत करने का संकल्प लें।

मिलेगी साई कृपा-
अब साईंनाथ को चंदन/कुमकुम का तिलक लगाएं, ताजे फूलों की माला चढ़ाएं, दीपक जलाएं एवं अगरबत्ती-धूपबत्ती भी लगाएं। पूजन के बाद एक सिक्का पीले कपड़े में लपेटकर अपनी मन्नत पूर्ति की कामना से जहां साई की फोटो (प्रतिमा) के नीचे रख दें। पूजा समाप्त होने के बाद सिक्के को पीले कपड़े सहित घर की तिजोरी में रख दें । सुबह शाम साई कथा का पाठ भी करें। कुछ ही दिनों में साई नाथ की कृपा का अनुभव होने लगेगा।

इतने लाभ मिलते है साई व्रत करने से-

1- इस व्रत उपाय को करने से सभी विघ्न बाधाएं दूर हो जाती है।

2- घर से गरीबी-निर्धनता दूर होती है।

3- क्लेश, दुख, दोष आदि दूर हो जाते हैं तथा शांति, आनंद एवं उल्लास का आगमन होता है।

4- भाग्यवृद्धि तथा सुख-समृद्धि में वृद्धि होने लगती है।

5- हर तरह की मन्नते कुछ ही दिनों में पूरी हो जाती है।

********

Updated on:
24 Apr 2019, 1:31 PM IST
Published on: