समस्याओं से मुक्ति दिलाते हैं ये उपाय...
बृहस्पति को देवों का गुरु माने जाने के चलते सप्ताह के इस दिन को गुरुवार भी कहा जाता है। वहीं गुरुवार के कारक देव श्री विष्णु माने गए हैं। ऐसे में गुरुवार को भगवान बृहस्पति की पूजा का विधान है, वहीं मान्यता के अनुसार इस दिन के कारक भगवान विष्णु होने के कारण इस दिन उनकी पूजा परिवार में सुख-शांति प्रदान करती है। इसके साथ ही जल्द विवाह के लिए भी गुरुवार का व्रत किया जाता है।
पंडित सुनील शर्मा के अनुसार कई ऐसी समस्याएं, जैसे विवाह न होना, आर्थिक समस्या का होना और मानसिक शांति के संबंध में माना जाता है कि यदि गुरुवार के दिन कुछ आसान से उपाय किए जाएं तो ये मनोकामना पूरी की जा सकती हैं।
पं. शर्मा के अनुसार हिंदू पौराणिक ग्रंथों में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु का दिन माना गया है। इस दिन यदि कोई भक्त सच्चे मन से श्रीहरि को प्रसन्न करता है तो उसकी सभी मनोकामनाएं जरूर पूरी होती है।
जानें किस समस्या का क्या है निदान...
1. विवाह में अड़चन
गुरुवार के दिन नहाते समय पानी में एक चुटकी हल्दी डालकर स्नान करें। इसके बाद 'ऊं नमों भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जप करें। और फिर भगवान विष्णु जी की पूजा करें। ऐसा करने पर विवाह में आ रही अड़चन दूर होगी।
2. गुरु दोष
यदि जन्मकुंडली में गुरु दोष हो तो हर गुरुवार को भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं। इससे आपको काफी फायदा मिलेगा।
गुरु दोष शांति के लिए पीली वस्तुओं जैसे गुड़,चने की दाल, केले, पीले फूल, चन्दन या पीले वस्त्र, हल्दी, पीले रंग की मिठाई और गाय का घी का दान करें।
3. आर्थिक परेशानियां
माना जाता है कि गुरुवार के दिन लेन देन थोड़ा संभलकर करें और अगर कोई इस दिन धन मांगने आता है तो धन देने से आपका गुरु कमजोर हो जाता है जिससे आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं।
गुरुवार को शाम के समय केले के वृक्ष के आगे दीप दान करके कोई न कोई मिठाई चढ़ा कर अगर हो सकें तो बेसन की मिठाई को ही अर्पित करें और लोगों में बांट दें।
गुरुवार को करें ये काम, प्रसन्न होंगे भगवान विष्णु -
सप्ताह के दिनों में गुरुवार को बेहद खास माना जाता है। इस दिन विष्णु भगवान की पूजा करने का विधान है। गुरुवार के दिन पीले रंग के कपड़े पहने जाते हैं। घर में सुख समृद्धि और संपन्नता लाने के लिए गुरुवार के दिन विष्णु भगवान की पूजा की जाती है। यहां हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे ही उपाय जिन्हें गुरुवार के दिन करने से बृहस्पति देव की कृपा प्राप्त होती है।
: गुरुवार के दिन पीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए। पीला रंग भगवान विष्णु को बेहद प्रिय है। इसलिए भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए पीले रंग के कपड़ें पहने जाते हैं।
: गुरुवार के दिन विष्णु भगवान की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि विष्णु भगवान की पूजा से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
: गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा की जाती है। इस दिन सुबह-सुबह केले के पेड़ की पूजा कर उसके नीचे घी का दीपक जलाना चाहिए। इसके साथ ही केले के पेड़ पर चने की दाल चढ़ाना शुभ होता है।
: गुरुवार के दिन पीले रंग की चीजें जैसे कपड़ें, अन्न का दान करना शुभ माना जाता है।
: भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए गुरुवार को सत्यनारायण की कथा पढ़ें।