धर्म-कर्म

सुबह-सुबह हो जाए इनके दर्शन, तो समझ लीजिए शनिदेव हैं प्रसन्न

सुबह-सुबह हो जाए इनके दर्शन, तो समझ लीजिए शनिदेव हैं प्रसन्न
2 min read
May 03, 2019
shanidev
सुबह-सुबह हो जाए इनके दर्शन, तो समझ लीजिए शनिदेव हैं प्रसन्न

हम सभी जनते हैं कि शनिदेव बहुत ही क्रोधी देवता हैं। इनको कर्म फल दाता भी कहा जाता है। वे मनुष्य के कर्मों के अनुसार फल देते हैं। शनि देव की कृपा पाने के लिए और जीवन के संकटों से मुक्ति पाने के हर शनिवार को भगवानन शनिदेव की पूजा करते हैं ताकि दुखों का निवारण हो सके।

कहा जाता हो जो भी शख्स सच्चे मन से शनिदेव की पूजा करते हैं, उनकी सभी इच्छाएं पूरी होती है। ये भी कहा जाता है कि अगर शनिदेश जिस मनुष्य से नाराज रहते हैं, उसके जीवन में कई समस्याएं उत्पन्न हो जाती है और उसके जीवन में दुख आने लगते हैं। ऐसे में जीवन में सुख पाना हो तो शनिदेव की कृपा होना बहुत ही आवश्यक है।

हमारे शास्त्रों में बताया गया है कि अगर शनिवार के दिन सुबह-सुबह यदि ऐसी तीन चीजें दिखाई दें तो समझ जाइये की आज का दिन आपका शुभ है और शनिदेव आप पर प्रसन्न हैं। आइये जानते हैं कौन सी है ये तीन चीज...

भिखारी का दर्शन

शास्त्र के अनुसार, अगर शनिवार की सुबह-सुबह भिखारी का दर्शन हो जाए तो समझ लीजिए आपका दिन शुभ है। ऐसे में आप भिखारी को खाली हाथ न लौटाएं। यथा संभव दान करें। ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होंगे और आप पर उनकी कृपा बरसेगी।

सफाई कर्मचारी का दिखाई देना

शनिवार की सुबह-सुबह सफाई कर्मचारी का दिखाई देना भी शुभ होता है। अगर आप चाहते हैं कि आप पर शनिदेव की कृपा बनी रहे तो आप सफाई कर्मचारी को रुपये या काले कपड़े जरुर दें। ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न रहेंगे।

काले कुत्ते का दिखना

शनिवार के दिन सुबह-सुबह काले कुत्ते का दिखाई देना बहुत ही मंगल ***** माना गया है। बता दें कि कुत्ता शनिदेव का वाहक है। कहा जाता है कि जो व्यक्ति कुत्ते को खाना खिलाते हैं, उन पर शनि देव प्रसन्न रहते हैं।

कहा जाता है कि काले कुत्ते को एक टुकड़ी रोटी खिलाना बहुत शुभ माना गया है, इससे शनिदेव ही नहीं बल्कि राहु और केतु के प्रकोप से भी बचा जा सकता है।

Published on:
03 May 2019 03:08 pm