धर्म-कर्म

sawan sanivar- इस दिन न्याय के देवता तक प्रसन्न होकर दूर कर देते हैं सारी समस्याएं, जानें कैसे?

- जीवन में शनि के तांडव से बचने के लिए ये दिन है खास- सावन शनिवार को शनि दोष से मुक्ति के लिए ये करें

3 min read
Jul 13, 2023
lord_shiv_and_shanidev_puja.jpg
,,

Sawan Shanivar: भगवान शिव का प्रिय व हिंदू कैलेंडर क पांचवां माह सावन कई मायनों में बेहद खास माना गया है। एक ओर जहां यह समय भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए बेहद खास माना जाता है। वहीं न्याय के देवता शनि के कोप से मुक्ति के मामले में भी इस माह को अत्यंत विशेष माना गया है। कारण ये है कि इस दौरान भगवान शिव की पूजा कर उन्हें प्रसन्न करना अत्यंत आसान माना गया है, तो वहीं न्याय के देवता यानि शनिदेव के गुरु भी स्वयं भोलेबाबा ही हैं। ऐसे में शनि के कुप्रभावों से त्रस्त लोगों को इस सावन माह में शनि के कोप से मुक्ति के लिए कई तरीकों से शनि की शांति का मार्ग भी धर्मशास्त्रों से मिलता है। यहां ये भी जान लें कि मान्यता के अनुसार इस समयावधि में सृष्टि की सुरक्षा का संपूर्ण भार बाबा भोलेनाथ के पास ही होता है।

दरअसल शनि के कोप से हर कोई डरता है तभी तो शनि की दशा का नाम सुनते ही लोग कांपने तक लगते हैं। लेकिन यहां इस बात को भी समझ लें कि शनि न्याय के देवता हैं ऐसे में वे न्याय के तहत ही दंड देने का कार्य करते हैं।

उनके इसी व्यवहार के चलते हर कोई उनसे भय खाने के साथ ही उनके प्रकोप से खुद को बचाने के लिए तमाम तरह के उपाय भी करते हंै। साथ ही शनि के दंड के विधान के कारण ही देवता होते हुए भी इन्हें एक क्रूर ग्रह माना गया है।

ऐसे में इस साल सावन का महीना 4 जुलाई मंगलवार से शुरु हुआ, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सावन में सोमवार, मंगलवार,शुक्रवार सहित तमाम दिनों की अलावा शनिवार का अत्यंत विशेष महत्व है। इस संबंध में कई जानकारों का तो यहां तक मानना है कि सावन में सोमवार और शनिवार के दिन ही सबसे विशेष हंै। कारण ये है कि इस दिन किए जाने वाले उपाय न केवल अति प्रभावी होते हैं, बल्कि ये सटीक परिणाम भी प्रदान करते हैं।

सावन शनिवार- जानें क्यों हैं बेहद खास
सावन शनिवार को लेकर जानकारों का मानना है कि इनके बेहद सटीक होने का मुख्य कारण यह हैै कि सावन भगवान शंकर का महीना है और शनि के गुरु भगवान शंकर ही हैं। इसी के चलते शनि शनिवार के दिन भगवान शिव की पूजा से अति प्रसन्न होते ही है।

वहीं यदि कोई भक्त इस दिन भगवान शिव के साथ शनिदेव की भी पूजा करता है तो शनि और उस पर अत्यंत प्रसन्न होकर अपना आशीर्वाद बरसाते हैं। कुल मिलाकर सावन के महीने में शनि देव से संबंधित सारी समस्याएं भगवान शिव को प्रसन्न कर दूर की जा सकती हैं।

सावन शनिवार को लेकर पंडितों व जानकारों का कहना है कि इस दिन कुछ विशेष उपायों की मदद से शनि के दोष से मुक्ति पाई जा सकती है। तो चलिए जानते हैं कि सावन के शनिवार को किस प्रकार के उपाय व्यक्ति को विशेष लाभ पहुंचाते हैं।

1. सावन के शनिवार पर शनिदेव के प्रिय रंग यानि गहरे नीले रंग का वस्त्र पहनकर भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए, मान्यता है कि ऐसा करने से शनि दोष का असर खत्म हो जाता है।

2. सावन के शनिवार को रुद्राक्ष की माला से शनिदेव के मंत्र से जाप करना चाहिए। कहा जाता है कि इससे भी शनि के दोष से मुक्ति प्राप्त होती है।

3. सावन के शनिवार को सरसों के तेल का दीपक पीपल के पेड़ के नजदीक जलाने से भी शनि दोष से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा इस दिन पीपल पर जल चढ़ाकर उसकी सात बार परिक्रमा करना भी विशेष माना गया है।

4. सावन शनिवार को शिवलिंग का जलाभिषेक जल में काला तिल डालकर करना खास माना गया है। कहा जाता है कि ऐसा करने से भगवान शिव के अलावा शनि देव की कृपा भी प्राप्त होती है।