
ज्योतिष शास्त्रों को अनुसार हर दिन ग्रहों में परिवर्तन होता रहता हैं। और व्यक्ति की कुंडली में भी ग्रहों का बदलाव होता ही रहता है। ज्योतिश के अनुसार ग्रहों की चाल बदलने से व्यक्ति के जीवन पर खासा असर पड़ता है। कभी-कभी इन ग्रहों के परिवर्तिन से व्यक्ति के वारे न्यारे हो जाते है, तो कभी-कभी हमें भारी नुकसान भी उठाने पड़ते हैं। वहीं कहीं हमें ग्रहों से अच्छे संकेत मिलते हैं तो कभी बहुत बुरे। बहुत बार 2 ग्रहों का आपस में मिलन होता है जो कभी व्यक्ति के लिए अच्छा होता है तो कभी बुरा होता है। आपको बता दें की शनि और मंगल ग्रह का योग कभी भी अच्छा नहीं माना जाता, क्योंकि इनके योग की वजह से व्यक्ति के जीवन में काफी आपदाएं आती हैं साथ ही दुर्घटनाओं की भी संभावनाएं बनती हैं। अब शनि और मंगल आमने-सामने आने वाले हैं, जिसकी वजह से सभी राशियों पर अच्छे और बुरे असर पड़ेगे।
ज्योतिष में मंगल को अग्नि ग्रह कहा गया है। मंगल ग्रह अपने स्वभाव में बहुत हिंसक होता है। इसके अलावे शनि एक क्रूर ग्रह है। जिसे तैलीय चीज बहुत अधिक पसंद है। ज्योतिषियों का मानना है कि कि जब आग और तेल मिलेंगे तो स्थिति तो विध्वंसक होगी ही। इसलिए इन दोनों ग्रहों का किसी भी प्रकार से संबंध बनना व्यक्तिगत जीवन में उत्पात मचाता है।
वृषभ राशि
मंगल ग्रह के धनु राशि में प्रवेश करने से शनि और मंगल ग्रह आमने-सामने आ जाएंगे, जिसकी वजह से वृषभ राशि के लोग गुस्सा करने और किसी भी वाहन का इस्तेमाल करने से पहले अच्छी तरह से सोच लें, क्योंकि वाहन का इस्तेमाल करने से वृषभ राशि के लोगों को चोट भी लग सकती है। इस दौरान वृषभ राशि के लोगों के आर्थिक हालात थोड़े खराब रहने वाले हैं। किसी को उधार देने से पहले 100 बार सोच लें।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को इस दौरान अपनी सेहत का बहुत ध्यान रखना होगा। अगर कर्क राशि के लोग इस दौरान अपनी सेहत का ध्यान नहीं रखते तो उन्हें कोई गंभीर बीमारी हो सकती है। खासकर सिरदर्द, हड्डी और स्पाइन से जुड़ी हुई कोई बीमारी। छोटी-छोटी बातों पर दूसरों से लड़ाई ना करें और अपने काम पर ध्यान दें।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों पर मंगल ग्रह का सबसे ज्यादा असर होगा। धनु राशि के लोग किसी महंगी चीज़ को खरीदने के लिए बहुत पैसे खर्च कर सकते हैं। वहीं बात की जाए धनु राशि की महिलाओं की तो धनु राशि की महिलाएं खुद के श्रृंगार के लिए कोई सामना खरीद सकती हैं, लेकिन इस बात का खास ख्याल रखें कि आप किसी दुर्घटना का शिकार भी हो सकती है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जिन भी लोगों की शादी हो चुकी हैं, उनके वैवाहिक जीवन में थोड़ी अनबन हो सकती है. इसलिए बिना वजह गुस्सा न करें और सबसे पहले चीजों को अच्छी तरह से समझ लें फिर ही कोई फैसला लें।