धर्म-कर्म

दुनिया का एकलौता शिव मंदिर, जहां है एक साथ सैकड़ों शिवलिंग स्थापित, सावन में पूजा करने से हो जाती इच्छा पूरी

The only Shiva temple in the world, where hundreds of Shivalingas are installed together, worship is done in Sawan - इस मंदिर में श्रद्धापूर्वक शिव आराधना करने पर अनेक मनोकामना पूरी हो जाती है। जानें आखिर कहां स्थापित है सैकड़ों शिवलिंग वाला शिव मंदिर
2 min read
• •
Updated: 8 Aug 2019, 1:08 PM IST
shiv temple kota rajasthan
दुनिया का एकलौता शिव मंदिर, जहां है एक साथ सैकड़ों शिवलिंग स्थापित, सावन में पूजा करने से हो जाती इच्छा पूरी

शिव भक्तों के लिए सावन का महीना बेहद खास होता है, सावन मास में श्रद्धालु शिव भक्त शिवजी के दर्शनों के लिए अनेक शिव धामों की यात्रा करते हैं। शिव मंदिरों में हिन्दूस्तान के इस शहर में दुनिया का एक मात्र ऐसा शिव मंदिर ( shiv temple kota rajasthan ) जहां एक-दो नहीं बल्कि एक साथ सैकड़ों शिवलिंग स्थापित है। सावन मास ही नहीं अन्य पर्वों पर भी इस शिवालय में शिव भक्तों की भीड़ लगी रहती है। मान्यता है इस मंदिर में श्रद्धापूर्वक शिव आराधना करने पर अनेक मनोकामना पूरी हो जाती है। जानें आखिर कहां स्थापित है सैकड़ों शिवलिंग वाला शिव मंदिर।

यहां स्थापित है सैकड़ों शिवलिंग

दक्षिण राजस्थान में चंबल नदी के पूर्वी किनारे पर स्थित कोटा शहर में एक ऐसा शिवालय जहां एक साथ एक दो नहीं बल्कि पूरे 525 शिवलिंग स्थापित है। ऐसा कहा जाता है कि इस शिवनगरी में आने वाला हर भक्त इन शिवलिंगों का पूजन कर मनोकामना पूर्ति के लिए विशेष अभिषेक करते हैं। राजस्थान के कोटा का यह शिवपुरी धाम शिव मंदिर हिन्दूस्तान में एक साथ पूरे 525 शिवलिंग एक साथ स्थापित है। आने वाले हर भक्त की हर इच्छा पूरी हो जाती है।

कुल 525 शिवलिंग स्थापित है

कोटा के इस शिव मंदिर में एक साथ कुल 525 शिवलिंगों की विशाल श्रंखला स्थापित है। वैसे तो अन्य शिवालयों में इतनी अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ होती है कि भोले बाबा के दर्शन बहुत ही करना कठिन होता है, लेकिन इस शिवधाम शिव मंदिर में श्रद्धालुओं को शिवजी के दर्शन तो आराम से होते ही है, साथ ही अभिषेक करने के लिए पर्याप्त समय भी मिल जाता है। यहां अभिषेक करने से मनोकामना पूरी होती है।

दर्शन मात्र से भक्त हो जाता है निहाल

कहा जाता है कि इस शिवालय में जो भी भक्त सच्ची श्रद्धा और विश्वास के साथ रूद्राभिषेक करते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होकर ही रहती है। शिव भक्त का जीवन निहाल हो जाता है। अगर आपकी भी कोई मनोकामना है जिसे आप शीघ्र पूरी करना चाहते हैं तो एक बार राजस्थान में कोटा के इस सैकड़ों शिवलिंगों का दर्शन करने मात्र से सारी कामनाएं पूरी हो जाती है।

**********

Published on: