धर्म-कर्म

Shukrawar Ke Upay: ये आसान उपाय रंक से बना देंगे राजा, होगी माता लक्ष्मी की कृपा

शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी की पूजा के लिए समर्पित है। धार्मिक ग्रंथों में तमाम कथाएं बताई गईं हैं, जिसके अनुसार इस दिन माता लक्ष्मी बहुत आसानी से प्रसन्न हो जाती हैं और इस दिन पूजा करने वाले शख्स पर कृपा करती है। ये पांच शुक्रवार के उपाय (Shukrawar Ke Upay) माता लक्ष्मी का कृपा पात्र बना सकते हैं, ये आर्थिक उन्नति के टिप्स (financial growth tips) आपकी तकदीर बदल देंगे और रंक से राजा बना देंगे।

2 min read
Mar 02, 2023
financial growth tips

धन के लिए उपायः धार्मिक ग्रंथों के अनुसार जो व्यक्ति धन की कमी से जूझ रहा है, उसे माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। सौभाग्य बढ़ाने के लिए व्यक्ति को शुक्रवार के दिन लाल रंग का वस्त्र पहनना चाहिए और सिंदूर या लाल चंदन से तिलक करना चाहिए। इस दिन मां लक्ष्मी की विशेष कृपा के लिए किसी सुहागन स्त्री को सुहाग सामग्री का दान कर सकते हैं। इससे आपके घर में धन की कमी पूरी होगी।


समृद्धि के लिए शिवजी की पूजाः शुक्रवार के दिन सुबह नहाकर बिना पानी पीए शिवलिंग पर दूध और जल चढ़ाएं। इसके साथ ही रुद्राक्ष की माला से ऊं नम: शिवाय मंत्र का 108 बार जाप करें। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार शुक्रवार का संबंध सीधा शुक्राचार्य से है जो असुरों के गुरु थे। वे भगवान शिव के परम भक्त भी थे। इसलिए भगवान शिव की पूजा से शुक्र ग्रह की भी कृपा होती है।


कन्या की सेवाः शुक्रवार को 3 कुंआरी कन्या को अपने घर बुलाकर खीर खिलाना चाहिए और उन्हें दक्षिणा, पीले वस्त्र देकर विदा करना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और इसके साथ ही धन की भी प्राप्ति होती है।

दानः शुक्रवार के दिन किसी गरीब या जरूरतमंद व्‍यक्ति को आटा, चावल और सफेद रंग के कपड़े दान करने से माता लक्ष्‍मी की कृपा प्राप्त होती है। सफेद वस्तुओं पर शुक्र का प्रभाव होता है, इसलिए इन वस्तुओं का दान भी शुक्रवार को शुभ माना गया है।

तिजोरी में रखें कौड़ीः पुरोहितों के अनुसार शुक्रवार के दिन पीले कपड़े में पांच पीली कौड़ी, थोड़ी केसर, एक चांदी का सिक्का बांधकर अपनी तिजोरी में रखें। इससे कुछ ही दिनों में आपके घर में धन आना शुरू हो जाएगा और पुराने कर्जों से भी मुक्ति मिलेगी और इसके साथ ही सारी आर्थिक परेशानियां दूर होंगी।

गाय की पूजाः प्रयागराज के आचार्य प्रदीप पाण्डेय के अनुसार गाय के हर अंग पर किसी न किसी देवी देवता का वास माना जाता है। गाय को पूर्ण रूप में लक्ष्मी का स्वरूप भी माना जाता है। इसलिए गाय की रोजाना पूजा से घर में धन की कमी नहीं रहती है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार रोजाना पूजा संभव नहीं है तो शुक्रवार के दिन गाय की पूजा जरूर करनी चाहिए। इससे उसकी आर्थिक उन्नति होती है। शुक्रवार के दिन जो व्यक्ति गाय को गुड़ और चना खिलाता है उसकी सारी मनोकामना पूरी होती है।

Updated on:
02 Mar 2023 09:09 pm
Published on:
02 Mar 2023 09:07 pm
Also Read
View All