धर्म-कर्म

शुक्रवार के ये उपाय बदल देंगे आपकी लाइफ स्टाइल, कभी नहीं होगी पैसों की तंगी

Shukrwar ke Upay माना जाता है कि यदि शुक्रवार के ये उपाय किए जाएं, तो व्यक्ति को कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता, उसका जीवन सुख, वैभव और ऐश्वर्य से परिपूर्ण रहता है। ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा आपको बता रहे हैं शुक्रवार के अचूक उपाय...

2 min read
Feb 09, 2023
shukrawar_ke_upay_badal_denge_aapki_life.jpg

Shukrwar Ke Upay शास्त्रों में हर दिन और महीने को किसी न किसी देवी या देवता को समर्पित माना जाता है। इसी कड़ी में शुक्रवार को भी धन, वैभव और ऐश्वर्य की देवी माता लक्ष्मी को समर्पित दिन माना गया है। शुक्रवार का दिन शुक्र ग्रह से भी संबंधित है। इसीलिए इस दिन कुछ उपाय करके न केवल आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं, बल्कि कमजोर शुक्र ग्रह की स्थिति बदलकर उसे मजबूत भी कर सकते हैं। माना जाता है कि यदि शुक्रवार के ये उपाय किए जाएं, तो व्यक्ति को कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता, उसका जीवन सुख, वैभव और ऐश्वर्य से परिपूर्ण रहता है। ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा आपको बता रहे हैं शुक्रवार के अचूक उपाय...

शुक्रवार को करें ये उपाय Shukrwar Ke Upay

ऐसे चढ़ाएं कमल का फूल Shukrwar Ke Upay
शुक्रवार के दिन सुबह स्नान आदि से निवृत्त होकर सफेद रंग के वस्त्र धारण करें। अब मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा-अर्चना करें और उन्हें कमल का फूल अर्पित करें।

नीम के पेड़ में करें जल अर्पित Shukrwar Ke Upay
नीम के पेड़ को मां दुर्गा का स्वरूप माना जाता है। इसी कारण इन्हें नीमारी देवी भी कहा जाता है। इसके साथ ही यह ग्रह दोष से भी निजात दिलाती हैं। इसीलिए शुक्रवार के दिन सुबह स्नान आदि से निवृत्त होकर नीम के पेड़ में जल अर्पित करना चाहिए।

सफेद चीजों का दान जगाएगा सौभाग्य Shukrwar Ke Upay
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से सफेद रंग की चीजों का दान करें। दरअसल यह रंग मां लक्ष्मी को अति प्रिय है। इसलिए शुक्रवार के दिन सफेद कपड़ें, चावल, आटा, चीनी, दूध, दही आदि चीजों का दान करने से सौभाग्य जागता है।

जरूर करें चीनी का यह उपाय Shukrwar Ke Upay
यदि आपको लगता है कि आपके जरूरी काम किसी न किसी कारण से रुक जाते हैं और बनते-बनते रह जाते हैं, तो आपको इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा जरूर करनी चाहिए। इसके सााि ही काली चींटियों को चीनी का सेवन कराना चाहिए। इससे आपको लाभ मिलेगा।

इन मंत्रों का जाप लाएगा खुशहाली Shukrwar Ke Upay
शुक्रवार के दिन शुक्र देव को प्रसन्न करने के लिए करीब 108 बार 'ऊं शुं शुक्राय नम:' या फिर ऊं हिमकुंदमृणालाभं दैत्यानां परमं गुरुम् सर्वशास्त्रप्रवक्तारं भार्गवं प्रणमाम्यहं' मंत्र का जाप करना चाहिए। ये मंत्र आपके जीवन में खुशहाली लाएंगे।

Published on:
09 Feb 2023 05:12 pm