29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Guru Rahu Yuti 2023: जल्द बनेगा गुरु चांडाल योग, इन राशियों को रहना होगा सतर्क, इनके जीवन में मचेगी उथल-पुथल

ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा के मुताबिक वैसे तो सभी 12 राशियों को प्रभावित करेगा। लेकिन 3 ऐसी राशियां हैं, जिन्हें इस योग के दौरान सावधान रहना होगा। क्योंकि इन 3 राशियों के जीवन में कार्यक्षेत्र से संबंधित मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 9 Feb 2023, 3:05 PM IST

guru_rahu_yuti_make_guru_chandal_yog.jpg

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक हर ग्रह राशि परिवर्तन करता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन का असर जीवन पर देखने को मिलता है। किसी पर इनका शुभ तो किसी पर अशुभ प्रभाव पड़ता है। इस नए साल में कई ग्रहों का गोचर हो रहा है। साल की शुरुआत सबसे बड़े ग्रह गोचर शनि के अपनी राशि कुंभ में गोचर के साथ हुई है। अब 22 अप्रैल 2023 को गुरु ग्रह मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करने वाले हैं, लेकिन इनके प्रवेश करने के साथ ही इसी राशि में राहु ग्रह भी उपस्थित है। इन दोनों की एक साथ उपस्थिति गुरु चांडाल योग बना रही है। चांडाल योग अशुभ और नकारात्मक माना जाता है। इस योग के बनने से कई राशियों के जीवन में समस्याएं और परेशानियां बढ़ेंगी। ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा के मुताबिक वैसे तो सभी 12 राशियों को प्रभावित करेगा। लेकिन 3 ऐसी राशियां हैं, जिन्हें इस योग के दौरान सावधान रहना होगा। क्योंकि इन 3 राशियों के जीवन में कार्यक्षेत्र से संबंधित मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

ये भी पढ़ें: Mahashivratri 2023 : ये हैं महाशिवरात्रि पर पूजा के लिए विशेष पांच मुहूर्त, ऐसे करें पूजा तो मिलेगा शुभ फल
ये भी पढ़ें:Phulera Dooj: फुलेरा दूज 21 को, जानें इसका महत्व, श्रीकृष्ण को खुश करने के लिए चढ़ाएं ये खूबसूरत फूल
ये भी पढ़ें:Holaashtak Date होलाष्टक कब से हो रहे हैं शुरू, इन दिनों में भूलकर भी न करें ये काम, वरना होंगे परेशान

मेष राशि
मेष राशि के लोगों के लिए गुरु चांडाल योग यानी गुरु और राहु की यह युति धन हानि करवा सकती है।इस दौरान आपका आत्मविश्वास डगमगाता रहेगा। सेहत से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। कार्यस्थल पर आपको सावधान रहने की जरूरत है। यहां आपका किसी साथी के साथ वाद-विवाद हो सकता है।

मिथुन राशि
गुरु चांडाल योग यानी गुरु और राहु की युति से मिथुन राशि वाले लोगों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस समय कहीं भी निवेश करने से आपको बचना चाहिए। शेयर बाजार में पैसा लगाने के बारे में सोच रहे हैं तो सतर्क रहें, एक्सपर्ट से सलाह लेकर ही शंयर मार्केट में पैसा लगाएं। इस दौरान आपकी धनहानि के योग बन रहे हैं। आय में कमी हो सकती है। वहीं इस अवधि में आपको मानसिक तनाव रह सकता है।

कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों के लिए गुरु चांडाल योग यानी गुरु राहु की यह युति बड़ी परेशानियों का कारण बन सकती है। कार्यक्षेत्र पर सतर्क रहने की जरूरत है। सावधानी से काम करें। आपके शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर वाद-विवाद करने से बचें। आपको इस अवधि के दौरान संयम रखने की जरूरत है।