
BPSC
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शुक्रवार को सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा (AEDO) को रद्द कर दिया। इस संबंध में आयोग की ओर से आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। आयोग ने 14 से 21 अप्रैल के बीच 9 पालियों में आयोजित इस परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया है।
नोटिफिकेशन में बिहार लोक सेवा आयोग ने स्वीकार किया है कि सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा के दौरान कुछ केंद्रों पर ब्लूटूथ के जरिए नकल करने का प्रयास किया गया था। जिला प्रशासन की सतर्कता के कारण यह मामला उजागर हुआ, जिसके आधार पर आयोग ने कार्रवाई की है। आयोग ने 32 अभ्यर्थियों को नकल करने के प्रयास और परीक्षा में गड़बड़ी की साजिश के आरोप में आगामी परीक्षाओं में शामिल होने से प्रतिबंधित कर दिया है।
आयोग ने कहा है कि परीक्षा के दौरान कुछ केंद्रों पर परीक्षा की शुचिता को प्रभावित करने का प्रयास किया गया था। इसे देखते हुए आयोग ने मेधावी अभ्यर्थियों के हित और पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए 14 अप्रैल से 21 अप्रैल तक आयोजित AEDO परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया है। आयोग के अनुसार, सभी 9 पालियों की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है।
Updated on:
02 May 2026 06:47 am
Published on:
01 May 2026 11:49 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
