धर्म-कर्म

(Jaya Kishori) जया किशोरी से जानें सफलता का मूलमंत्र, ये बातें भूलकर भी किसी से न करें शेयर

Jaya Kishori Tips: इसलिए गांठ बांध लें और अपनी कुछ बातें या समस्याएं कभी किसी से भी शेयर न करें। इस लेख में पढ़ें आखिर वे क्या बाते हैं, जिन्हें भूलकर भी किसी को बताना नहीं चाहिए...
2 min read
• •
Updated: 2 Feb 2023, 11:44 AM IST
jaya_kishori_success_tips.jpg

मोटिवेशनल स्पीकर और कथावाचक जया किशोरी कहती हैं कि जीवन में कुछ बातें ऐसी होती हैं, जिन्हे कभी भी किसी को नहीं बताना चाहिएं, फिर चाहे वह इंसान आपका कितना भी भरोसेमंद हो कितना भी गहरा मित्र हो जीवन की कुछ बातें अपने तक सीमित रखना ही बेहतर होता है। यदि आप ये बातें जाने-अनजाने भी किसी को बताते हैं, तो ऐसा करने से आपके घर में दूसरों का दखल बढ़ सकता है और आप हंसी के पात्र बन सकते हैं। इसलिए गांठ बांध लें और अपनी कुछ बातें या समस्याएं कभी किसी से भी शेयर न करें। इस लेख में पढ़ें आखिर वे क्या बाते हैं, जिन्हें भूलकर भी किसी को बताना नहीं चाहिए...

- जया किशोरी के मुताबिक इंसान को अपनी आय और उसके साधनों के बारे में कभी भी किसी को नहीं बताना चाहिए। ये ऐसी जानकारी है, जिसका लोग फायदा उठा सकते हैं। वहीं इससे आपको हानि भी पहुंच सकती है।

- जया किशोरी बताती हैं कि कभी भी अपनी योजना के बारे में दूसरों से बातचीत न करें। ऐसा करने से आपकी योजना गुप्त नहीं रहेगी। वहीं आपको आपके इस योजनाबद्ध तरीके से किए गए कार्य में सफलता की संभावनाएं कम हो जाएंगी।

- जया किशोरी के मुताबिक अपनी लव लाइफ के बारे में भी कभी भी दूसरों से कुछ नहीं कहना चाहिए। इसमें कई ऐसी बातें होती हैं, जिनकी वजह से आपको वर्तमान में नहीं, बल्कि भविष्य में शर्मिंदा होना पड़ सकता है।

- जया किशोरी कहती हैं कि इंसान को अपने अगले कदम के बारे में भी कभी किसी को नहीं बताना चाहिए। ऐसा करके आप अपनी ही मुश्किलें बढ़ा सकते हैं।

Updated on:
2 Feb 2023, 11:44 AM IST
Published on: