मंड्या. साध्वी पावनप्रभा ठाणा-4 एवं साध्वी सिद्धप्रभा ठाणा- 4 का तेरापंथ सभा भवन में आध्यात्मिक मिलन हुआ। साध्वी वृंद ने गीत के माध्यम से अपने भावों की अभिव्यक्ति प्रस्तुत की। अध्यक्ष सुरेश भंसाली ने स्वागत किया। साध्वी सिद्धप्रभा बेंगलूरु के विजयनगर में चातुर्मास के बाद मंड्या पहुंचीं। साध्वी का अगला चातुर्मास मैसूरु में होगा। साध्वी […]
मंड्या. साध्वी पावनप्रभा ठाणा-4 एवं साध्वी सिद्धप्रभा ठाणा- 4 का तेरापंथ सभा भवन में आध्यात्मिक मिलन हुआ। साध्वी वृंद ने गीत के माध्यम से अपने भावों की अभिव्यक्ति प्रस्तुत की। अध्यक्ष सुरेश भंसाली ने स्वागत किया। साध्वी सिद्धप्रभा बेंगलूरु के विजयनगर में चातुर्मास के बाद मंड्या पहुंचीं। साध्वी का अगला चातुर्मास मैसूरु में होगा। साध्वी पावनप्रभा और साध्वी सिद्धप्रभा के साथ ही साध्वी आत्मयशा, साध्वी आस्थाप्रभा, साध्वी मलययशा, साध्वी रम्यप्रभा, साध्वी दीक्षाप्रभा ने भी विचार व्यक्त किए।
विजयनगर सभा अध्यक्ष एवं टीम ने मैसूरु सभा अध्यक्ष प्रकाश दक रॉयल एवं सभा के पदाधिकारियों को दायित्व हस्तांतरण किया। इस मौके पर विजयनगर सभा अध्यक्ष मंगल कोचर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भंवरलाल मांडोत, संगठन मंत्री मनोहर लाल बोहरा, कार्यकारिणी सदस्य सुरेश हिंगड़, अशोक बाबेल, युवक परिषद अध्यक्ष कमलेश चोपड़ा, सह मंत्री पवन बैद आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन साध्वी उन्नतयशा ने किया।