आज के दिन अपनाएं ये उपाय, होगी हर मनोकामना पूरी...
ज्योतिष में बृहस्पति यानि देवों के गुरु को देवगुरु बृहस्पति के नाम से भी जाना जाता है। इनका रंग पीला व रत्न पुखराज माना गया है। वहीं इस दिन के कारक देव श्री हरि विष्णु माने गए हैं। वहीं ज्योतिष में गुरु को विद्या का कारक माने जाने के चलते इस दिन मां सरस्वती का भी विधान है।
पंडित सुनील शर्मा के मुताबिक हिंदू पंचांग के अनुसार भी गुरुवार का दिन भगवान श्री हरि व बृहस्पति देव को समर्पित होता है। ऐसे में इस दिन श्री हरि की पूजा हर तरह की परेशानियों को दूर कर देती है।
पंडित शर्मा के अनुसार इस दिन उनकी पूजा केले के पेड़ के रूप में होती है। बहुत से लोग इस दिन भगवान को प्रसन्न करने के लिए व्रत भी करते हैं और अपनी इच्छा के अनुसार पूजन भी करते हैं। वहीं पं. शर्मा का कहना है कि इस दिन आपनी राशि के अनुसार गुरुवार की पूजा का विधान अति श्रेष्ठकर हैं। माना जाता है जिसे करने से भगवान की कृपा अवश्य प्राप्त होती है।
राशि के अनुसार ऐसे करें पूजा...
1. मेष राशि-
इस राशि के जातकों को गुरुवार के दिन भगवान विष्णु पूजा के अलावा उनका स्मरण करते हुए अपने माथे पर पीले रंग का चंदन लगाना चाहिए। मान्यता के अनुसार ऐसे में आपकी जो भी मनोकामना होगी वे जल्द पूर्ण होगी।
2. वृषभ राशि-
इस राशि वालों को गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा के साथ ही अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए नौ गरीब कन्याओं को भोजन कराना चाहिए, माना जाता है कि इससे जल्द लाभ होता है।
3. मिथुन राशि-
इस राशि के जातक गुरुवार के दिन भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए अपना हर काम करें और साथ ही भगवान को पीले रंग की बनी कोई मीठी चीज़ का भोग लगाएं। मान्यता के अनुसार ऐसा करने से आपके सारे काम पूरे होंगे।
4. कर्क राशि-
इस राशि के जातक गुरुवार के दिन भगवान श्री हरि की पूजा करने के अलावा अपनी मनोकामना बोलकर दूध में शहद डालकर शिवलिंग पर चढ़ाएं, माना जाता है कि ऐसा करने से जल्द कामना पूरी होगी।
5. सिंह राशि-
इस राशि वाले जातक गुरुवार के दिन सूर्य को जल चढ़ाएं, साथ ही भगवान विष्णु की पूरे भक्ति भाव से पूजा करें। वहीं माथे पर लाल तिलक लगाएं और लाल रुमाल अपने पास रखें।
6. कन्या राशि-
इस दिन भगवान श्रीहरि की पूजा के अतिरिक्त अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को पीले रंग का फूल अर्पित करें।
7. तुला राशि-
इस राशि वाले जातक गुरुवार के दिन भगवान श्रीहरि की पूजा के अतिरिक्त, पक्षियों को साबूत उड़द और मूंग की दाल खिलाएं और अपनी मनोकामना कहें। माना जाता है कि ऐसा करने से मनोकामयना जल्द ही पूरी होगी।
8. वृश्चिक राशि-
इस राशि वाले जातक गुरुवार के दिन भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की आराधना करें, जल्द मनोकामना पूरी।
9. धनु राशि-
इस राशि के जातक गुरुवार के दिन भगवान श्रीहरि की पूजा के बाद एक कागज पर अपनी मनोकामना लिखें और थोड़ी जायफल लें। इसके बाद जायफल और मनोकामना एक साथ कपड़े में बांधकर विष्णु मंदिर में रख दें।
10. मकर राशि-
इस राशि के लोग गुरुवार के दिन पीला वस्त्र श्री हरि को अर्पण करें और पूरे विश्वास भाव से इस दिन भगवान श्रीहरि की पूजा करें।
11. कुंभ राशि-
गुरुवार के दिन भगवान श्रीहरि की पूरे भक्ति भाव से पूजा के अतिरिक्त पीली दाल केले के पेड़ पर अर्पण करें और साथ ही सुबह-शाम घी का दीपक जलाएं।
12. मीन राशि-
इस राशि वाले जातक गुरुवार के दिन पूरी श्रृद्धा भक्ति के साथ भगवान श्रीहरि विष्णु की पूजा के अलावा इस दिन बरीब महिलाओं को कुछ वस्त्र दान करें और साथ ही शाम के समय विष्णु मंदिर में जाएं।
ऐसे हो जाएंगे तुरंत प्रसन्न...
वहीं ज्योतिष पंडित सुनील शर्मा (ग्वालियर) के अनुसार शास्त्रों में भी भगवान बृहस्पति साधु और संतों के देव माने गए हैं और इसी तरह पीला रंग संपन्नता का प्रतीक भी है। यही वजह है कि पीला रंग इस दिन को समर्पित किया गया है।
गुरुवार को पूजा में यह जरूर करें:-
1. वीरवार या गुरुवार के दिन सुबह नहाने के बाद घी का दीपक जलाकर भगवान विष्णु की पूजा करें, साथ ही उनका पाठ जरूर करें। ज्योतिषशास्त्र की मान्यता अनुसार गुरु धन का कारक ग्रह है। अत: जिस व्यक्ति पर गुरु की कृपा होती है उसकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है।
2. गुरुवार को पीले वस्त्र ही धारण करने का प्रयास करें, अगर ऐसा नहीं हो सकता तो पूजा करते वक्त केसर से भगवान विष्णु को तिलक करें अगर केसर नहीं हैं, तो हल्दी से भी तिलक कर सकते हैं।
विष्णु भगवान को बेहद प्रिय है पीला रंग -
गुरुवार का दिन भगवान बृहस्पति की पूजा के लिए शुभ माना गया है। शास्त्रों के अनुसार भगवान बृहस्पति साधु और संतों के देव माने गए हैं और इसी तरह पीला रंग संपन्नता का प्रतीक भी है, यही वजह है कि पीला रंग इस दिन को समर्पित किया गया है।
मान्यता के अनुसार आज के दिन पूजा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और धन संपत्ति का वरदान देते हैं। भगवान विष्णु को पीला रंग बहुत प्रिय है इसलिए इस दिन पीले वस्त्र धारण करने चाहिए और पीली वस्तुओं का दान किया जाता है। वहीं दूसरी तरफ आज कुछ चीजों को करने से परहेज करना भी बहुत जरूरी माना जाता है।
ये करें और ये न करें इस दिन जानें...
1. सुबह उठकर नहाने के बाद पीले रंग के कपड़े पहनें।
2. पूजा में भोग लगाने के लिए गुड़ और चने की दाल को एक साथ मिला कर प्रसाद बनाएं।
3. इस प्रसाद को आप भगवान को अर्पण कर पूजा करें। ऐसा करने भगवान विष्णु प्रसन्न होकर अपना आशीर्वाद आपके घर पर सदा बनाए रखते हैं।
4. गुरुवार की पूजा विधि-विधान के अनुसार की जानी चाहिए और बृहस्पति देव के पूजन में पीले फूल, चने की दान, पीली मिठाई, पीले चावल आदि का उपयोग करना शुभ रहता है।
5. आज के दिन केले के पेड़ का पूजन करना चाहिए और संभव हो तो इसके पास बैठकर ही बृहस्पति देव का पूजन और कथा पाठ करना चाहिए।
6. अगर आज के दिन आप व्रत रख रहे हैं तो आपको केवल पीले फल ग्रहण करने चाहिए। आज के दिन पीली वस्तुओं का दान करने से मन को शांति और घर में समृद्धि का निवास रहता है।
7. भगवान बृहस्पति देव की पूजा मात्र से आपके घर में गुरु का वास होता है.
8. आज के दिन मन से सभी बुरे विचार त्याग कर भगवान के चरणों में अपने जीवन को अर्पण करना चाहिए।
9. आज के दिन घर में पोछा नहीं लगना चाहिए और न ही कपड़े धोने या प्रेस करने को चाहिए।
10. आज के दिन किसी को पैसे नहीं देने चाहिए।
11. जो लोग गुरुवार का व्रत करें उन्हें नमक ग्रहण नहीं करना चाहिए और पीला भोजन करना चाहिए।