Vastu Tips for 2025: अगर आप भी नए साल 2025 पर अपने घर में चाहते हैं उन्नति तो करें ये छोटे-छोटे बदलाव।
Vastu Tips for 2025: नया साल आने वाला है। जिसको सेलीब्रेट करने के लिए लोग उत्साहित हैं। साथ ही नया साल नई शुरुआत का प्रतीक भी माना जाता है। नए साल को लेकर हर व्यक्ति की यह सोच रहती है कि उसका घर में सुख-शांति और समृद्धि से भरा रहे। आइए जानते हैं कुछ ऐसे उपायों के बारे में जो आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर सकते हैं।
वास्तु एक्सपर्ट के अनुसार नए साल से एक दिन पहले घर की साफ-सफाई करें। इसके बाद घर के मुख्य द्वार यानि प्रवेश द्वार पर स्वस्तिक, शुभ-लाभ, या तोरण लगाएं। इसके बाद हर शाम दीपक जलाएं। क्योंकि यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और सकारात्मता को बढ़ावा देता है। साथ ही सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
घर में धन की वृद्धि के लिए तिजोरी या पैसे रखने का स्थान उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में होना चाहिए। क्योंकि इस दिशा को कुबेर और माता लक्ष्मी की दिशा माना जाता है।
अगर घर में तुलसी का पौधा नहीं है तो जरूर लगाएं। यदि है तो उसी अच्छे से देख-भाल करें। तुलसी का पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि लाता है। इसे उत्तर-पूर्व दिशा में रखें और नियमित रूप से जल अर्पित करें।
जरूरतमंदों को दान करना शुभ माना जाता है। यह कर्म न केवल मानसिक शांति देता है बल्कि आपके जीवन में सुख-शांति भी लाता है। इस तरह के शुभ उपायों को अपनाकर नए साल को सुख-शांति और समृद्धि से भरपूर बना सकते हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में बंद घड़ी, टूटे सामान, कबाड़ और अनावश्यक चीजें घर में नहीं रखनी चाहिए। क्योंकि इनसे घर में नकारात्मकता आती है। इसलिए इनको घर से बाहर या किसी कबाड़ी को बेच दें।
डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य हैं या सटीक हैं, इसका www.patrika.com दावा नहीं करता है। इन्हें अपनाने या इसको लेकर किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले इस क्षेत्र के किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।