
Vishweshwar Vrat 2024: विश्वेश्वर व्रत हिंदू धर्म में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण व्रत है। जिसे विशेष रूप से भगवान शिव को समर्पित माना गया है। विश्वेश्वर व्रत इस वर्ष 14 नवंबर दिन गुरुवार को मनाया जाएगा। मान्याता है कि इस व्रत रखने से मनोकामना की पूरी होती हैं और भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है। भक्तों के जीवन में सुख-समृद्धि आती है। जानें विश्वेश्वर व्रत का महत्व..
भगवान शिव को महादेव भोलेनाथ और कई नामों से जाना जाता है। उन्हें भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करने वाले देवता माना जाता है। विशेष्वर व्रत का पालन करने से भगवान शिव का आशीर्वाद मिलता है। जिससे व्यक्ति के जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं।
इस व्रत को करने से भगवान शिव का आशीर्वाद मिलता है। जिससे जीवन के सभी संकट कट जाते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
विश्वेश्वर व्रत संतान प्राप्ति, विवाह में देरी या किसी अन्य बाधा जैसे- नौकरी या व्यापार में सफलता के लाभकारी माना जाता है।
इस खास दिन पर व्रत का पालन करने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और मानसिक शांति मिलती है।
डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य हैं या सटीक हैं, इसका www.patrika.com दावा नहीं करता है। इन्हें अपनाने या इसको लेकर किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले इस क्षेत्र के किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।