धर्म-कर्म

बुधवारः इस गणेश पूजा का फल कभी निष्फल नहीं होता, जो चाहे वह मिलता है

बुधवारः इस गणेश पूजा का फल कभी निष्फल नहीं होता, जो चाहे वह मिलता है
2 min read
• •
Updated: 11 Feb 2020, 4:19 PM IST
बुधवारः इस गणेश पूजा का फल कभी निष्फल नहीं होता, जो चाहे वह मिलता है
बुधवारः इस गणेश पूजा का फल कभी निष्फल नहीं होता, जो चाहे वह मिलता है

शास्त्रों में भगवान श्रीगणेश जी को सभी देवताओं में प्रथम पूजनीय मंगलमूर्ति, विघ्नहर्ता आदि अनेक नामों से पूजित बताया गया है। गणेश जी की शरण में जाने वाले भक्तों के सारे विघ्न हर लेते हैं, उनकी कामनाओं की पूर्ति कर देते हैं। अगर किसी को जीवन में विद्या, बुद्धि, विवेक, यश-कीर्ति, धन वैभव आदि की भरपूर कामना हो तो बुधवार के दिन श्रीगणेश जी की इस पूजा को जरूर करें इस पूजा का फल मिलकर ही रहता है।

1- बुधवार के दिन भगवान गणेशजी के इन बारह नामों का उच्चारण उनके संपूर्ण स्वरूप का ध्यान करने गणराज शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं। बुधवार के दिन गणेश मंदिर में जाकर उनका विधि-विधान से पूजा कर इन नामों का जप या उच्चारण करने से सभी कार्यों में सफलता मिलने लगती है।

2- अगर कोई व्यक्ति आर्थिक तंगी से परेशान है तो बुधवार के दिन भगवान गणेश को गाय के घी और गुड से बने पदार्थ का भोग जरूर लगाए। ऐसा करने से अचानक धन आवक बढ़ने लगती है।

3- बुधवार के दिन घर के मंदिर में सफेद रंग के श्री गणेश जी की विधि विधान से स्थापना कर पूजन करने से दरिद्रता का नाश हो जाता है।

4- घर में सदस्यों के बीच अक्सर अनबन हो रही हो तो बुधवार के दिन गणपति जी को 108 की संख्या में दूर्वा अर्पित करें। बेसन से बने मोदक का भोग लगावें।

5- बुधवार के दिन भगवान गणेश के माथे पर गाय के घी में सिंदूर मिलाकर तिलक लगावें एवं स्वयं भी अपने माथे पर भी वही तिलक लगावें। इस उपाय से गणेशजी प्रसन्न होकर एक साथ अनेक मनोकमाना पूरी करते हैं, एवं धन-वैभव की की प्राप्ति भी होने लगती है।

***********

Published on: