
हिन्दू धर्म में सावन की तरह भादो ( Bhado ) महीने का विशेष महत्व है। जिस तरह सावन महीने में सोमवार का महत्व होता है उसी तरह भाद्रपद ( Bhadrapada 2019 ) में रविवार का महत्व होता है। माना जाता है कि इस महीने में भगवान विष्णु ( Lord Vishnu ) अपनी नींद पूरी करने के बाद जग जाते हैं।
भादो महीने की शुरुआत 16 अगस्त को हो गई है। 14 सितंबर तक भादो महीना रहेगा। भादो महीना में कुछ चीजों का खाना सही नहीं माना गया है। आइये जानते हैं कि भादो में क्या नहीं खाना चाहिए...
दही ( curd ) नहीं खाया जाता है
भादो महीना में दही या दही से बने चीजों को खाने से मना किया जाता है। इसके पीछे वैज्ञानिक कारण भी है। दरअसल, भादो महीना में दही में बैक्टीरिया की मात्रा बढ़ जाती है। अगर भादो में हम दही का सेवन करते हैं तो वह हमारे सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं।
खाने में करें तिल का इस्तेमाल
माना जाता है कि भादो में तिल का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद होता है। यही कारण है कि इस महीना में मिठाई से लेकर खाने के कई सामान में तिल जरूर दिख जाते हैं। यही नहीं, इस महीने में पर्व-त्यौहार के मौके पर भगवान को भी तिल से बनी कई चीजों से भोग लगाया जाता है।