धर्म-कर्म

आध्यात्मिक चेतना के दीपस्तंभ थे योगीराज शांति सूरीश्वर

हासन. योगीराज विजयशांतिसूरि मंदिर ट्रस्ट, अरसीकेरे की ओर से दक्षिण शांतिसूरि तीर्थ परिसर में आचार्य देवेंद्र सागर सूरीश्वर की निश्रा तथा आचार्य अभयसेन सूरीश्वर के सानिध्य में गुरुवार को पांच दिवसीय योगीराज विजयशांति सूरि गुरु मंदिर पंचाह्निका प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ हुआ।अरसीकेरे के जाजूर स्थित दक्षिण शांतिसूरि तीर्थ में आचार्य एवं मुनिवृंद के मंगल प्रवेश […]

2 min read
Feb 20, 2026

हासन.

योगीराज विजयशांतिसूरि मंदिर ट्रस्ट, अरसीकेरे की ओर से दक्षिण शांतिसूरि तीर्थ परिसर में आचार्य देवेंद्र सागर सूरीश्वर की निश्रा तथा आचार्य अभयसेन सूरीश्वर के सानिध्य में गुरुवार को पांच दिवसीय योगीराज विजयशांति सूरि गुरु मंदिर पंचाह्निका प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ हुआ।अरसीकेरे के जाजूर स्थित दक्षिण शांतिसूरि तीर्थ में आचार्य एवं मुनिवृंद के मंगल प्रवेश पर ढोल-नगाड़ों एवं बैंड बाजा के साथ भव्य स्वागत किया गया। ट्रस्ट के चेयरमैन ताराचंद राठौड़, अध्यक्ष सुरेश कुमार वेदमुथा, महासचिव विजय कुमार सुराणा, कोषाध्यक्ष चेतन झारमुथा ने आचार्य देवेंद्र सागर सूरीश्वर, आचार्य अभयसेन सूरीश्वर आदि ठाणा की अगवानी की।आचार्य देवेंद्र सागर सूरीश्वर ने मांगलिक प्रदान करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि योगीराज शांति सूरीश्वर इस विश्व की महान विभूति थे। उनकी साधना अनुपम एवं संयमी जीवन आदर्श था। दक्षिण शांति सूरि तीर्थ पूरे भारत में गुरु भक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र बनेगा।प्रतिष्ठा महोत्सव हेतु मांडोली नगरी का उद्घाटन प्रकाशचंद कमला देवी ओस्तवाल एवं मंगलचंद राजकुमार ओस्तवाल ने किया। अन्नपूर्णा धनकौर मां भोजन मंडप का उद्घाटन हंजाबाई अचला राजपुरोहित एवं भरतराज राजपुरोहित ने किया। प्रातःकाल कुंभ स्थापना महावीरचंद आनंद कुमार चुत्तर, दीपक स्थापना उत्तमचंद अभिषेक सुराणा ने की। ज्वारारोपण महावीरचंद आनंद कुमार चुत्तर ने किया। तत्पश्चात नवग्रह पूजन एवं अष्टमंगल पूजन का लाभ शांतिबाई मोतीलाल चुत्तर परिवार ने लिया।मनोजकुमार बाबूमल हरण के मार्गदर्शन में हो रहे प्रतिष्ठा महोत्सव में विधि-विधान गौरव जैन एवं योगेश जैनने संपन्न कराए। दोपहर में पंचकल्याणक पूजा चंचलबाई शांतिलाल नाहर परिवार ने की। मंदिर की सजावट, रंगोली, शहनाई एवं बैंड की व्यवस्था जैन दोस्ती फेडरेशन की ओर से की गई।प्रथम दिन लाभार्थी पारसमल रमेश कुमार वेदमुथा परिवार, संघवी सोहनराज वसंतराज सुरेश कुमार वेदमेहता परिवार, घीसूलाल कमलादेवी झारमुथा परिवार सहित अन्य लाभार्थियों का तिलक, माला, साफा-चुंदड़ी, श्रीफल, पचरंगी दुपट्टा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान मनीष हरण, अशोक कुमार सुराणा, जैन दोस्ती फेडरेशन, मोहनलाल बलदोटा, मनोज कुमार बाफना, धनराज गुलेच्छा तथा विजय शांतिसूरि मंदिर ट्रस्ट अरसीकेरे के ट्रस्टीगण ने किया।चलो बुलावा आया है, शांति गुरु ने बुलाया है…प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के चेयरमैन धीरज बच्छावत ने बताया कि रात्रि भक्ति संध्या में ब्यावर के गायक अरिहंत कांकरिया एवं संयोजक कलाकार दिलखुश बाफना ने रोम-रोम में समाया योगीराज रे तथा चलो बुलावा आया है, शांति गुरु ने बुलाया है, जैसे भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।इस अवसर पर उपाध्यक्ष विनोद मुणोत, ललित चोरड़िया, सचिव रमेश कटारिया, कोषाध्यक्ष महावीरचंद चुत्तर, सह कोषाध्यक्ष मांगीलाल मेहता, ट्रस्टी शांतिलाल नाहर, रमेशचंद परमार, दुर्लभचंद खांटेड़, दानमल नाहर, दक्षिण नाकोड़ा तीर्थ के संस्थापक अध्यक्ष अशोक कुमार सुराणा, ट्रस्टी मनोहरलाल सुराणा एवं अरसीकेरे जैन समाज के महावीरचंद बोहरा, चेतन भलगट, अमरचंद चंडालिया, अमृतलाल धोका, रंगराज सुराणा तथा मीठालाल पावेचा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जालोर के कमल सिंह ने किया।

Published on:
20 Feb 2026 06:15 pm
Also Read
View All

अगली खबर