धौलपुर

निरीक्षण में बंद मिले 11 आयुष्मान आरोग्य मंदिर

– आला अधिकारियों ने किया 16 चिकित्सा संस्थानों का किया औचक निरीक्षण धौलपुर. जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, समयबद्ध संचालन और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुवार सुबह जिला स्वास्थ्य प्रशासन ने व्यापक स्तर पर औचक निरीक्षण अभियान चलाया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.धर्मसिंह मीणा के नेतृत्व में […]

less than 1 minute read

- आला अधिकारियों ने किया 16 चिकित्सा संस्थानों का किया औचक निरीक्षण

धौलपुर. जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, समयबद्ध संचालन और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुवार सुबह जिला स्वास्थ्य प्रशासन ने व्यापक स्तर पर औचक निरीक्षण अभियान चलाया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.धर्मसिंह मीणा के नेतृत्व में एसीएमएचओ डॉ.गौरव, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.शिव कुमार शर्मा तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी शशांक वशिष्ठ सहित अधिकारियों की टीम ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों का सघन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान 11 आयुष्मान आरोग्य मंदिर निर्धारित समय पर बंद पाए गए। कई केंद्रों पर ताले लगे मिले, कुछ स्थानों पर स्टाफ अनुपस्थित था। जबकि कहीं साफ. सफाई और रिकॉर्ड संधारण में गंभीर लापरवाही सामने आई। इस स्थिति पर सीएमएचओ डॉ.मीणा ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने बताया कि सुबह 9 बजे जिला स्तर से गठित टीम ने उप स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दवाओं की उपलब्धता, प्रसूति सेवाएं, टीकाकरण कार्यक्रम, रोगी पंजीयन रजिस्टर, राज्य एवं केंद्र सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन, गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाएं तथा मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की भी विस्तार से समीक्षा की गई। डॉ.मीणा ने कहा कि इस स्थिति को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

ये केंद्र मिले बंद

निरीक्षण के दौरान सूरोठी, अलीगढ़, पिदावली, जपावली, सौंहा, मडोना, निजामपुर, सिंगोरई, मत्सूरा, खानपुर गुर्जर तथा नकसौदा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर बंद मिले। सीएमएचओ ने बताया कि बंद मिले सभी 11 केंद्रों के प्रभारी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है तथा संबंधित कार्मिकों के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

Published on:
19 Feb 2026 06:44 pm
Also Read
View All

अगली खबर