18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

10 करोड़ रुपए में संवरेगा शहर की सडक़ों का हाल, डीएलबी में काफी समय तक अटकी रही थी फाइल

धौलपुर.शहर की खस्ताहाल सडक़ों की दुर्दशा सुधरने का काउंटडाउन प्रारंभ हो चुका है। नगर परिषद ने शहर की मुख्य और कॉलोनियों में स्थित जर्जर 27 सडक़ों के निर्माण को लेकर प्रक्रिया प्रारंभ करते इन सडक़ों के निर्माण का टेंडर राम हरि कंस्ट्रक्शन को मिला है। विभाग जल्द ही सडक़ों के निर्माण को लेकर वर्क ऑर्डर […]

3 min read
Google source verification
10 करोड़ रुपए में संवरेगा शहर की सडक़ों का हाल, डीएलबी में काफी समय तक अटकी रही थी फाइल The condition of the city's roads will be improved for Rs 10 crore, the file was stuck in the DLB for a long time

धौलपुर.शहर की खस्ताहाल सडक़ों की दुर्दशा सुधरने का काउंटडाउन प्रारंभ हो चुका है। नगर परिषद ने शहर की मुख्य और कॉलोनियों में स्थित जर्जर 27 सडक़ों के निर्माण को लेकर प्रक्रिया प्रारंभ करते इन सडक़ों के निर्माण का टेंडर राम हरि कंस्ट्रक्शन को मिला है। विभाग जल्द ही सडक़ों के निर्माण को लेकर वर्क ऑर्डर भी जारी करने वाला है।

शहर की खस्ताहाल सडक़ों की हालत किसी से छिपी नहीं है। यहां सडक़ें कम और गड्ढे ज्यादा मिलेंगे। जिनमें आए दिन वाहन चालकों सहित राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर की कई मुख्य सडक़ें तो विलुप्त तक हो चुकी हैं, लेकिन अब जल्द ही शहरवासियोंं को इन जर्जर सडक़ों से छुटकारा मिलने वाला है। नगर परिषद की मानें तो 27 सडक़ों का परिषद नवीनीकरण कराने जा रहा है। इन जर्जर सडक़ों पर लगभग 10 करोड़ रुपए खर्च किया जाएगा। सडक़ों के नवीनीकरण को लेकर टेंडर प्रक्रिया भी हो चुकी है। जिसका कॉन्ट्रेक्ट राम हरि कंस्ट्रक्शन को दिया है। सडक़ निर्माण को लेकर एलओए भी जारी कर दिया गया है। यानी अब बस कुछ ही दिनों में शहर की जर्जर 27 सडक़ों के निर्माण को लेकर वर्क ऑर्डर जारी कर दिया जाएगा, जिसके बाद कंपनी अपना कार्य प्रारंभ कर देगी, इन सडक़ों का सीसी निर्माण किया जाएगा।

इन सडक़ों की हालत ज्यादा खराब

शहर के किसी भी एरिया की किसी सडक़ पर चले जाएं आप वहां हिचकोले ही खाएंगे। हालात यह हैं कि जर्जर सडक़ें जहां वाहन चालकों को चोटिल कर रहीं हैं वहीं उनसे उडऩे वाला धूल का गुबार शहरवासियों को बीमारियां परोस रहा है। शहर में सबसे ज्यादा खराब हालत गौरव पथ, जगन तिराहा, हरदेव नगर, भामतीपुरा, जेल रोड, पुराना शहर, बजरिया, सराय, आरएसी लेन, राजाखेड़ा रोड, काली माई रोड, कचहरी रोड, मोदी तिराहा, गडऱपुरा रोड शामिल हैं।

एक साल से अटकी जयपुर फाइल

नगर परिषद ने शहर की जर्जर सडक़ों की मरम्मत एवं नवीनीकरण कराने 12 करोड़ का प्रस्ताव तैयार कर एक साल पहले ही स्वायत्त शासन विभाग जयपुर को भेज रखी थी। जो जयपुर डीएलबी में अटकी पड़ी थी। बीते साल सीएम कार्यक्रम के दौरान लोगों ने जिला प्रभारी मंत्री के समक्ष मामला उठाया। जिसके बाद डीएलबी से क्लीरेंस मिलने पर सडक़ों के नवीनीकरण कार्य को स्वीकृति दी गई। अब जल्द ही सडक़ों का निर्माण कार्य भी प्रारंभ कर दिया जाएगा। नगर परिषद शहर की इन सडक़ों का निर्माण सीसी के रूप में कराएगा।

नाले दिलाएंगे जलभराव से मुक्ति

एक ओर जहां शहर की जर्जर सडक़ों का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा, तो वहीं परिषद ने जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए 6 पक्के ड्रेनेज नालों का भी निर्माण कराया जा रहा है। इन नालों का निर्माण ग्रेविटी ड्रेनेज पद्धति के आधार पर किया जा रहा है। जिससे बिना किसी पंपिंग के पानी अपने आप ढलान के सहारे निकल सकेगा। परिषद का दावा है कि नालों का निर्माण होने से 40 से 50 कॉलोनियों के जलभराव की समस्या दूर हो जाएगी।

शहर में इन सडक़ों का होगा नवीनीकरण

शहर में वाटर वक्र्स चौराहा से गौरव पथ होते हुए हरदेव नगर पुलिया तक, गुलाब बाग से पैलेस रोड होते हुए गांधी पार्क तक, तोप तिराहा से गडऱपुरा मोड तक बजरिया रोड, हुण्डावाल रोड से नरेन्द्र हाउस होते हुए रामसेवक हाउस तक पुष्पांजलि सेकंड, राना मैरिज गार्डन से मोदी तिराहा होते हुए जगन चौराहा तक, फूटा दरवाजा से टाउन चौकी तक पुराना शहर, सिटी जुबली हॉल से इसरार खान हाउस तक संस्कार वैली रोड, राजाखेड़ा बाइपास से शिव सिंह की चक्की तक गोविंद वाटिका, सैंपऊ रोड केदार बघेला हाउस से अनार देवी हाउस तक लवली चिल्ड्रन स्कूल, हाइवे 11बी अनिल गर्ग हाउस से करन एन्कलेव कालोनी तक 132 केवी, हाइवे 44 से एमआरएफ फेसिलिटी डंपिंग यार्ड तक सागरपाड़ा, हाइवे 44 मचकुण्ड गेट से आइटीआइ कॉलेज तक मचकुण्ड रोड, मचकुण्ड रोड आइटीआइ कॉलेज से बाडी रोड तक,आइटीआइ कॉलेज से करुना कुशवाह हाउस तक सौ फुटा रोड, मुकेश कुशवाह हाउस से सौ फुटा रोड तक शहीद स्मारक मचकुण्ड रोड, मोटा शॉप से रामखिलाड़ी पंडित हाउस तक राठौर कालोनी, बच्चू सिंह गोस्वामी हाउस से हरिओम शर्मा गिरदावर हाउस तक दारा सिंह नगर, चंदेला हाउस से संजय शर्मा हाउस और सरेन्द्र पीटीआइ हाउस तक एमएल कोठी रोहिनी नगर, शारदे रोड से तुलसीराम हाउस तक स्ट्रीट्स ब्रह्मपुरी कॉलोनी, आंडेला रोड से प्रकाश कॉलेज होते हुए सुनील गौड़ हाउस तक, सैंपऊ रोड से राजेन्द्र प्रसाद वकील हाउस तक आनंद नगर, राहुल किराना स्टोर से उदयवीर सिंह परिहार हाउस तक मानसरोवर कॉलोनी, गंगा सिंह चक्की से गोपाल हाउस होते शत्रुघ्न हाउस तक, ओंडेला रोड महाराज सिंह हाउस से गिर्राज त्यागी हाउस तक स्ट्रीट्स पूरन विहार कॉलोनी वार्ड, हाइवे 11बी से सोहन सिंह हाउस तक राजेन्द्र नगर, नारायण सिंह फौजी हाउस से वनस्थली स्कूल तक महाराणा प्रताप नगर, हाइवे 44 विवेक होटल से ऋषि गालव स्कूल तक सडक़ों पर कार्य होगा।

शहर की 27 जर्जर सडक़ों के निर्माण को लेकर स्वीकृति मिल चुकी है। जिसका वर्क ऑर्डर जल्द ही जारी किया जाएगा। सडक़ निर्माण का कार्य एक संवेदक फर्म को दिया गया है।

-गुमान सिंह सैनी, एक्सइएन नगर परिषद