
धौलपुर. घरेलू गैस के दुरुपयोग एवं कालाबाजारी की रोकथाम के लिए राज्य स्तर पर संचालित विशेष अभियान के तहत बुधवार को जिले के बाड़ी क्षेत्र में जिला रसद कार्यालय के प्रवर्तन दल ने दो प्रतिष्ठानों की जांच की।
जांच के दौरान बाड़ी शहर स्थित शंभू रिसोर्ट मैरिज होम में घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग पाया गया। मौके से 9 घरेलू गैस सिलेंडर, रेगुलेटर, नली एवं भट्टी जप्त की गई। मैरिज होम संचालकों को घरेलू गैस का अवैध भंडारण एवं व्यवसायिक दुरुपयोग नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके अतिरिक्त बाड़ी स्थित कन्हैया रिसोर्ट की भी जांच की गई। वहीं बिजौली स्थित कंसाना एचपी गैस ग्रामीण वितरक की भी जांच की गई।
जिला रसद कार्यालय ने बताया कि अभियान के अंतर्गत घरेलू गैस का दुरुपयोग, अवैध भंडारण, विक्रय एवं कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियमए 1955 के प्रावधानों के तहत कठोर कार्रवाई की जा रही है। जांच दल में प्रवर्तन अधिकारी गजेन्द्र बाबू शर्मा एवं जगदीश प्रसाद शर्मा तथा प्रवर्तन निरीक्षक जितेन्द्र गोठवाल शामिल रहे।
Published on:
18 Feb 2026 07:06 pm
