18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेतरतीब ऑटो व ई-रिक्शा चालकों को नियमों का पढ़ाया पाठ

– टीआई ने चौराहे पर व्यवस्थित तरीके से खड़े होने की दी हिदायत – चालान भी काटे और गलती दोहराने पर लाइसेंस निलम्बन की चेतावनी धौलपुर. गुलाब बाग…शहर का सबसे व्यस्त चौराहा है और यहां पर दिनभर सैकड़ों वाहन निकलते हैं और हाइवे 44 के साथ दो अन्य हाइवे का भी ट्रेफिक इसी चौराहे से […]

2 min read
Google source verification
बेतरतीब ऑटो व ई-रिक्शा चालकों को नियमों का पढ़ाया पाठ Rules were taught to haphazard auto and e-rickshaw drivers

- टीआई ने चौराहे पर व्यवस्थित तरीके से खड़े होने की दी हिदायत

- चालान भी काटे और गलती दोहराने पर लाइसेंस निलम्बन की चेतावनी

धौलपुर. गुलाब बाग...शहर का सबसे व्यस्त चौराहा है और यहां पर दिनभर सैकड़ों वाहन निकलते हैं और हाइवे 44 के साथ दो अन्य हाइवे का भी ट्रेफिक इसी चौराहे से होकर गुजरता है। ट्रेफिक के दवाब के साथ यहां साइड लेन पर ऑटो और ई-रिक्शा चालक समेत अन्य वाहन गलत तरीके से खड़े होने से यातायात बाधित करते हैं। जिस पर पत्रिका ने 15 फरवरी के अंक में ‘हाल ए...गुलाब बाग, हर तरफ अव्यवस्था’ को लेकर फोटो कैप्शन स्टोरी प्रकाशित की थी। जिस पर यातायात पुलिस सतर्क हुई और चौराहे पर लगातार दो दिन रविवार और सोमवार को ऑटो, र्ई-रिक्शा और अन्य परिवहन वाहन चालकों को ट्रेफिक नियमों को लेकर पाठ पढ़ाया और कुछेक के चालान भी किए। मौके पर टीई बलविंदर सिंह ने सभी नियमों की पालना करने को कहा। साथ ही चेतावनी दी कि चौराहे पर गलत तरीके से वाहन खड़े किए तो कार्रवाई होगी। साइड लेन को खाली रखने और वाहनों को व्यवस्थित तरीके से खाली स्थान पर खड़ा करने के निर्देश दिए।

गुलाब बाग चौराहा से शहर से ट्रेफिक के साथ सर्विस लेन से आगरा, ग्वालियर, मुरैना, करौली, बाड़ी, भरतपुर और जयपुर की तरफ का भी ट्रेफिक निकलता है। साथ ही लोडिंग गाड़ी भी इस चौराहे से निकलती है। जिससे यहां पर सुबह से रात्रि 9 बजे तक भारी ट्रेफिक रहता है। रात में शहरी ट्रेफिक थमने के बाद ही कुछ राहत मिलती है। सुबह के समय यहां चौराहे पर ऑटो, टैम्पो और ई-रिक्शा खड़े हो जाते हैं। जिससे अन्य वाहन चालक परेशान रहते हैं। वहीं, साइड से दुकानों के आगे भी सामान रखने और ढकेल खड़े होने से भी समस्या आती है। पत्रिका की खबर के बाद यातायात पुलिस ने समझाइश के बाद कार्रवाई भी की। टीआई सिंंह ने बताया कि चौराहे पर ट्रेफिक प्वाइंट होने से सभी सतर्क रहते हैं। अतिक्रमण को लेकर नगर परिषद को भी अवगत कराया है। ऑटो व ई-रिक्शा संचालकों को समझाइश की। व्यवस्था पर नजर रखी जाएगी, अगर कोई व्यवस्था फैलाता है तो लाइसेंस निलम्बन को भी लिखा जाएगा।