18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रसव के दौरान नवजात की मौत पर हंगामा

परिजनों का आरोप लापरवाही से हुई मौत,पुलिस कर रही मामले की जांच dholpur, बाड़ी सामान्य अस्पताल के डिलीवरी वार्ड में एक नवजात शिशु की मौत के बाद हंगामा हो गया। घटना में जहां परिजनों ने चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया, वहीं अस्पताल प्रशासन ने मामले को बढ़ता देख पुलिस को बुला […]

2 min read
Google source verification
प्रसव के दौरान नवजात की मौत पर हंगामा Uproar over death of newborn during delivery

परिजनों का आरोप लापरवाही से हुई मौत,पुलिस कर रही मामले की जांच

dholpur, बाड़ी सामान्य अस्पताल के डिलीवरी वार्ड में एक नवजात शिशु की मौत के बाद हंगामा हो गया। घटना में जहां परिजनों ने चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया, वहीं अस्पताल प्रशासन ने मामले को बढ़ता देख पुलिस को बुला लिया। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृत बच्चे को परिजनों को सौंप दिया गया है।

जानकारी के अनुसार करेरूआ गांव निवासी गर्भवती महिला श्रीमती पत्नी सतीश कुशवाहा को बुधवार सुबह अस्पताल लाया गया था, जिसका प्रसव होना था। ऐसे में प्रसव वार्ड के स्टाफ ने उसे तुरंत भर्ती कर उपचार दिया। इस दौरान करीब 1 घंटे बाद प्रसव के दौरान शिशु का जन्म हुआ, जो मृत पाया गय। शिशु के मृत होने की सूचना के बाद परिजन भडक़ गए और उन्होंने अस्पताल में हंगामा खड़ा कर दिया। प्रसूता महिला श्रीमती पत्नी सतीश कुशवाहा की सास हरिमाया ने बताया कि 5 दिन पहले भी उनकी बहू की तबीयत खराब हुई थी, जिसे अस्पताल लाए थे। जहां उसको उपचार देने के दौरान बाहर से इंजेक्शन मंगा कर भी लगाए गए। इसके बाद जब दर्द कम हो गया तो उसे घर भेज दिया। बुधवार को जब लेबर पैन हुआ तो परिजन प्रसूता को लेकर अस्पताल आए, जहां मृत शिशु पैदा हुआ है। इसमें लापरवाही यह है कि 5 दिन से महिला का उपचार चल रहा था, यदि चिकित्सक और स्टाफ चाहता तो उसी दिन प्रसव हो जाता। जिसको जबरदस्ती रोका गया जिसके चलते शिशु की मौत हुई है। अस्पताल में हुए हंगामे के बाद पहुंची कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजन मृत बच्चे को लेकर घर रवाना हो गए हैं।

महिला को जब भर्ती किया गया था तो उसकी हालत खराब थी। उसे तुरंत वार्ड में ले जाकर ऑपरेट किया गया। महिला के मृत शिशु पैदा हुआ है। किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं की गई है।

डॉ. हरिकिशन मंगल, पीएमओ