– एसपी ने एमपी बॉर्डर सागरपाडा पर नाकाबंदी का लिया जायजा धौलपुर. पुलिस की ओर से जिलेभर में चलाए जा रहे अभियान के तहत तीन दिन में करीब 1100 वाहनों की जांच की गई और करीब 70४ संदिग्ध व्यक्तियों के फोटो का राजकॉप एप के फोटो फीचर्स से मिलान किया गया। नाकाबंदी के दौरान 133 […]
- एसपी ने एमपी बॉर्डर सागरपाडा पर नाकाबंदी का लिया जायजा
धौलपुर. पुलिस की ओर से जिलेभर में चलाए जा रहे अभियान के तहत तीन दिन में करीब 1100 वाहनों की जांच की गई और करीब 70४ संदिग्ध व्यक्तियों के फोटो का राजकॉप एप के फोटो फीचर्स से मिलान किया गया। नाकाबंदी के दौरान 133 वाहनों को जप्त किया है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के नेतृत्व में पिछले तीन दिन से शाम 7 बजे से रात्रि १0 बजे तक जिलें में ‘ए’ श्रेणी की प्रभावी नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की गहन चैकिंग कर नियमानुसार कार्रवाई की गई। एएसपी मुख्यालय वैभव शर्मा, बाड़ी एएसपी कमल कुमार जांगिड़ एवं सभी सीओ के सुपरविजन में जिले के समस्त थानाधिकारियों के नेतृत्व में जिले में तीन दिन ए श्रेणी की नाकाबंदी की गई।
इस दौरान जिले भर में सैकड़ों वाहनों को चैक किया गया। वाहन चालकों के दस्तावेजों की जांच की गई एवं सवार व्यक्तियों की पहचान का सत्यापन किया गया। जिले भर में की गई नाकाबंदी के दौरान 133 वाहनों को सीज किया गया एवं 25 वाहन चालकों के विरुद्ध शराब पीकर वाहन चलाते हुए पाए जाने पर कार्रवाई की गई। तीन दिन में नाकाबंदी के दौरान राजकॉप ऐप के माध्यम से कुल 1118 वाहनों के पंजीकरण व स्वामित्व की त्वरित पुष्टि की गई।