15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अग्रवाल समाज ने चिकित्सक की गिरफ्तारी का किया विरोध

षड्यंत्र में फंसाने का लगाया आरोप dholpur, सरमथुरा. जयपुर के निजी अस्पताल के संचालक डॉ.सोनदेव बंसल को तीन दिन पूर्व मानसरोवर थाना पुलिस ने गिरफ्तार करने पर अग्रवाल समाज सरमथुरा ने मामले को षड्यंत्र बताते हुए विरोध दर्ज कराया है। अग्रवाल समाज सरमथुरा अध्यक्ष संजय अग्रवाल के नेतृत्व में समाजबन्धुओं ने सरमथुरा तहसीलदार महेश सिंह […]

2 min read
Google source verification
अग्रवाल समाज ने चिकित्सक की गिरफ्तारी का किया विरोध Agrawal Samaj protested against the arrest of the doctor

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 3145728;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 41;

षड्यंत्र में फंसाने का लगाया आरोप

dholpur, सरमथुरा. जयपुर के निजी अस्पताल के संचालक डॉ.सोनदेव बंसल को तीन दिन पूर्व मानसरोवर थाना पुलिस ने गिरफ्तार करने पर अग्रवाल समाज सरमथुरा ने मामले को षड्यंत्र बताते हुए विरोध दर्ज कराया है।

अग्रवाल समाज सरमथुरा अध्यक्ष संजय अग्रवाल के नेतृत्व में समाजबन्धुओं ने सरमथुरा तहसीलदार महेश सिंह चौहान को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देते हुए प्रकरण की स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने सहित चिकित्सक की तुरंत रिहाई करने की मांग की गई है।

समाज अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने डॉक्टर बंसल की गिरफ्तारी को अन्यायपूर्ण बताते हुए समाज के प्रति द्वेषपूर्ण और प्रभावशाली समूहों के दबाव में कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि पूर्व में गठित मेडिकल बोर्ड ने इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं पाई थी, फिर भी आपराधिक कार्रवाई की गई। वहीं एक प्रतिष्ठित डॉक्टर की छवि खराब करने की नीयत से गिरफ्तारी की गई जो चिकित्सा क्षेत्र में भय का माहौल पैदा करती है।गौरतलब है कि डॉ.बंसल वरिष्ठ न्यूरोसर्जन हैं, जो सरमथुरा के निवासी हैं। डॉ. बाड़ी शहर में भी प्रत्येक माह में एक दिन मरीजों को सेवा देते हैं। धौलपुर जिले में अग्रवाल समाज डॉक्टर बंसल की गिरफ्तारी का विरोध कर रहा है। इस मौके पर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, यूथ विंग जिलाध्यक्ष अविनाश गर्ग, युवा मंडल अध्यक्ष रजत गर्ग, अंकित गर्ग, सुरेश गर्ग, गिर्राज मित्तल, केशव दीवान, रवि गर्ग, मुकुल गर्ग, प्रहलाद गर्ग, सतीश बंसल, आशीष मंगल, सुरेश जिंदल सहित सैकड़ों समाजबन्धु मौजूद थे।

चिकित्सक की गिरफ्तारी पर एक दिन बंद रहे निजी अस्पताल

धौलपुर. जयपुर स्थित निजी अस्पताल के निदेशक डॉ. सोनदेव बंसल की गिरफ्तारी के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन राजस्थान के आह्वान पर एक दिवसीय निजी अस्पताल बंद रहे। इस दौरान बंद रहे तथा आरजीएचएस सेवाएं भी पूर्णत: स्थगित रहीं।

इंडियन मेडिकल एसोएिशन ने कहा कि यह सांकेतिक हड़ताल एक प्रतिष्ठित चिकित्सक के विरुद्ध केवल कथित लघु प्रक्रियात्मक एवं दस्तावेजीय त्रुटियों के आधार पर सीधे आपराधिक प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तारी किए जाने के विरोध में आयोजित की गई थी। इस प्रकार की कठोर कार्रवाई न केवल अन्यायपूर्ण है, बल्कि इससे चिकित्सकों के लिए भयमुक्त वातावरण में कार्य करना अत्यंत कठिन हो जाएगा। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन स्पष्ट रूप से चेतावनी देता है कि यदि इस प्रकार की घटनाओं पर तत्काल प्रभावी रोक नहीं लगाई गई, तो इसके व्यापक एवं गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं। इस दौरान आईएमए ने मुख्यमंत्री को अपना मांग पत्र सौंपा। जिसमें डॉ. सोनदेव बंसल की बिना शर्त तत्काल रिहाई, संबंधित पुलिस अधिकारियों ने की अनुचित कार्रवाई की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई, इस प्रकार की मनमानी रोकने पुलिस विभाग को स्पष्ट एवं कठोर दिशा-निर्देश, आरजीएचएस से संबंधित मामलों में आपराधिक कार्रवाई से पूर्व एक स्पष्ट एवं बाध्यकारी एसओपी लागू की जाए।