धौलपुर

28 लाख की बकाया पर 7 गांवों से उतारे 12 ट्रांसफार्मर

बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान को महाराजपुर जीएसएस पर शिविर आयोजित     dholpur, बाड़ी डिस्कॉम एइएन आरडी मीणा के नेतृत्व में महाराजपुर रामसागर 33 केवी जीएसएस पर ग्रामीणों की समस्या समाधान के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब डेढ़ सौ उपभोक्ताओं ने भाग लिया। जिनमें से 65 उपभोक्ताओं के बिजली बिल में संशोधन […]

less than 1 minute read

बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान को महाराजपुर जीएसएस पर शिविर आयोजित

dholpur, बाड़ी डिस्कॉम एइएन आरडी मीणा के नेतृत्व में महाराजपुर रामसागर 33 केवी जीएसएस पर ग्रामीणों की समस्या समाधान के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब डेढ़ सौ उपभोक्ताओं ने भाग लिया। जिनमें से 65 उपभोक्ताओं के बिजली बिल में संशोधन किया गया। मौके पर 34 उपभोक्ताओं ने छह लाख से अधिक की बकाया राशि जमा कराई। वही डिस्कॉम की टीम ने 7 गांवों में 28 लाख की बकाया पर कार्रवाई करते हुए एक दर्जन ट्रांसफार्मरों को लाइन से उतारा गया है।

एइएन आरडी मीणा ने बताया कि 33 केवी जीएसएस पर ग्रामीणों की समस्या समाधान के लिए शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को महाराजपुर जीएसएस पर शिविर लगाया गया। जिसमें 34 उपभोक्ताओं ने उन पर बकाया चल रही 6 लाख 20 हजार की राशि जमा कराई है साथ में सोलर कनेक्शन लेने के लिए भी ग्रामीण उपभोक्ताओं को प्रेरित किया गया है।

ग्रामीण जेइएन कुलदीप शर्मा ने बताया कि बकाया को लेकर वसूली अभियान में टीम ने 28 लाख की बकाया पर 7 गांव में कार्रवाई की है। जहां से 12 बिजली ट्रांसफार्मर को लाइन से उतारा गया है। गांव कांकरई,रुंध का पूरा,सुरोठी,नगला बिधोरा,रावठी, मठ मत्सुरा और मझउआ में कार्रवाही की है। डिस्कॉम के अधिकारियो ने ग्रामीण उपभोक्ताओं से अपील की है कि भी बकाया राशि जमा कराए और बिजलीं सम्बंधी अव्यवस्था से बचे। कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से 70 बिजली केबिलों को जप्त किया है। जिनसे चोरी की बिजली जलाई जा रही थी। सिटी जेईएन जगदीश मीणा के नेतृत्व में टीम ने शहरी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 2 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त किया है। कार्रवाई के दौरान कनिष्क अभियंता आयुष राज गुप्ता और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Published on:
23 Feb 2026 06:36 pm
Also Read
View All

अगली खबर